Recent Posts

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं आम जनता की परेशानियों के मद्देनजर अमर अग्रवाल ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन। नेहरू चौक में भाजपा का अभूतपूर्व प्रदर्शन। अवैध हथियार, नशीली दवाइयों के प्रतीकात्मक प्रदर्शनी ने आम जनता का मन मोह लिया : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]

1 min read

बिलासपुर ( 22 सितंबर 2022 ) [ तपन गोस्वामी द्वारा ] शहर में यह सुगबुगाहट पहले से ही उठ रही थी कि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल आज 22 सितंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। मामला लगातार शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था का मसला है। व्यवस्थित एवं अनुशासित बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं कई हजार कार्यकर्ता स्थानीय नेहरू चौक में दोपहर को हल्ला बोल दिया। अमर अग्रवाल ने शहर में बढ़ते अपराध के आंकड़े पेश किए। हत्या, लूटमार, भू माफियाओं की गुंडागर्दी, प्रतिदिन वाहनों में अवैध हथियारों की बरामदगी, शराब एवं गांजा भांग की बरामदगी युवाओं में नशीली दवाइयों का क्रेज वर्तमान कांग्रेस सरकार इन सब बातों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था की बातों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक प्रदर्शनी के रूप में पेश किया जिसमें यह बताया गया कि शहर में किस तरह से अवैध हथियार मिल रहे हैं, शराब जुआ सट्टा से परिवार की जिंदगी नर्क जैसी हो रही है। भू माफियाओं की गुंडागर्दी को रोकने में वर्तमान कांग्रेस सरकार की असफलता का प्रतीकात्मक प्रदर्शनी के रूप में पेश किया गया जो कि आम जनता को बहुत भाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण थे। उन्होंने यह कहते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया कि जनवरी 2024 को राज्य में छत्तीसगढ़ की जनता भारी बहुमत से बीजेपी को लाएगी और इसके बाद सारे गुंडे बदमाश जेल के अंदर होंगे। और आम जनता बहुत अधिक राहत महसूस करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई हजार बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगे हुए थे। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

1 min read

बिलासपुर (14 मार्च 2825) [तपन गोस्वामी द्वारा] शहर सरकार की बहु प्रतीक्षित 14 सदस्य की पावरफुल कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति होली के पहले कर दी गई है। हमारे लिए या कहें शहर की जनता के लिए मेयर और काउंसिल अर्थात ( एम आई सी ) के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के कैबिनेट मंत्रियों से कम नहींहै। क्योंकि नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के आधार पर की जाती है। यहां पर पूजा विधानी की टीम में बिलासपुर विधानसभा के 8 सदस्य, बेलतरा विधानसभा से 3 सदस्य, बिल्हा विधानसभा से दो एवं तखतपुर से एक सदस्य को शामिल किया है। इसमें सबसे अधिक बिलासपुर विधानसभा से है। इनमें सिर्फ सुनीता जगत ही एक ऐसी पार्षद है जो की पहली बार चुनकर आई है। बाकी सदस्यों में श्याम साहू पांच बार के पार्षद है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग का प्रभार मिला है। विजय ताम्रकार तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग मिला है। बंधु मौर्य तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें लोक कर्म ( पी डब्लू डी) विभाग मिला है। प्रकाश यादव तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें सामान्य प्रशासन एवं विधि विधाई विभाग सोपा गया। इसी तरह मोती गंगवानी तीन बार के पार्षद है जिन्हें वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग का दायित्व दिया गया है। दिनेश देवांगन दो बार के पार्षद हैं जिन्हें समाज कल्याण विभाग की अहम जिम्मेदारी दीगई है। इसी तरह संजय यादव तीन बार के पार्षद है जिन्हें मेयर इन काउंसिल में संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन विभाग का दायित्व दिया गया है। सुनीता जगत पहली बार की पार्षद है जिन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। महापौर पूजा विधानी काफी समय से सक्रिय राजनीति में है। उनके पति अशोक विधानी नगर निगम सभापति और कांग्रेस शासन काल में नेता प्रतिपक्ष थे। और श्रीमती विधानी निगम के राजनीति को बहुत ही नजदीक से देखी है। इस कारण उन्हें निगम प्रशासन को हैंडल करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जब अमर अग्रवाल कैबिनेट मंत्री थे तब बिलासपुर शहर के लिए स्वर्णिमयुग था। अरबों रुपए के बजट का पाई पाई हिसाब होता था। शहर का विकास भी हुआ परंतु इसके बाद जब कांग्रेस की सरकार आई तो पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को पूरे 5 साल हर दूसरे माह धरना आंदोलन में बैठना पड़ा था। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता का भी काफी सहयोग मिला था। क्योंकि आम जनता उस समय निगम प्रशासन से काफी त्रस्त थे। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। केंद्र में पहले से ही बीजेपी की सरकार है। और अब नगर निगम में भी बीजेपी काबिज है इस तरह हम कह सकते हैं कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है। बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए लाडला एवं प्यार शहर है। प्रतिदिन वे बिलासपुर के लिए कोई ना कोई घोषणा कर ही रहे हैं। इस कारण शहर को सुंदर, व्यवस्थित करने पीने के पानी की समस्या दूर करने, गरीबों को आवास, रेडी पट्टी वालों को उनके कारोबार के लिए उचित जगह, और रोजगार के बजट में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। परंतु सबसे पहले पूजा विधानी को निगम में काफी समय से बैठकर दीमक की तरह चट कर रहे अधिकारियों की खबर लेनी पड़ेगी। शहर में कई अरब रुपए के अवैध निर्माण बनकर निगम को ठेंगा दिख रहा है। उन पर कार्रवाई कर राजस्व वसूलने के साथ ही कई करोड़ रुपए के बकाया टैक्स वसूलने की जरूरतहै। यदि इसमें मेयर इन काउंसिल के मेंबर और पार्षद भाई भतीजे बाद और दोस्ताना ताल्लुकात बनाएंगे तो निगम की स्थिति और भी बदहाल हो जाएगी। परंतु इस मामले पर राज्य शासन काफी सख्त है। निगम में घूसखोरी, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाले पर भी रहेगी शासन की जासूसी नजर ।(ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *