अटल वओ अभ्युदय योजना के अंतर्गत आयोजित पीढ़ियों के संगवारी कार्यक्रम आज बिलासपुर मे
1 min readबिलासपुर (01मार्च 2026) [तपन गोस्वामी द्वारा] अटल वओ अभ्युदय योजना के अंतर्गत आयोजित पीढ़ियों के संगवारी
कार्यक्रम ने आज बिलासपुर में भावनात्मक और प्रेरणादाई वातावरण का निर्माण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार में आयोजित इस संभाग के स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर सहित मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और पेंड्रा गौरेला, मरवाही जिले से आई वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं के साथ संवाद कर अपने जीवन के अनुभव का साझा किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि समाज तभी सशक्त बनता है जब नई पीढ़ी अपने बुजुर्गों के अनुभवों का सम्मान करें। उन्होंने इसे पीढ़ियों के बीच दूरी कम करने वाला अभिनव प्रयास बताया। कार्यक्रम में उपस्थित महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल आश्रय एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। जॉइंट डायरेक्टर टीपी भावे ने भी अपने विचार प्रकट किए। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

