इस समय बिलासपुर शहर की फिजा ठीक नहीं है। शहर के सभी थानों में परफेक्ट मुखबिर रखने की जरूरत है। क्रिमिनल कपिल त्रिपाठी और कंपनी पर पुलिस की नजर जरूरी है: तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]

1 min read

बिलासपुर (03 मार्च 2026) [तपन गोस्वामी द्वारा] बीते कुछ माह से शहर की फिजा में आपराधिक तत्व जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में एक ही राजनीतिक पार्टी के दो क्रिमिनल पार्ट विगत 3 वर्षों से शहर में भरपूर आतंक फैला चुके हैं। पहले जरहाभाठा के समता कॉलोनी स्थित पार्क में एक नाबालिक युवक नवीन महादेव की नृशंक हत्या शहर के कुख्यात भूमाफिया अकबर खान के गुर्गे वसीम खान और उनके गुंडों द्वारा कर दिया गया था। नाबालिक युवक नवीन महादेव वास्तव में शहर के हिस्ट्री शीटर मैडी गुट का था। नाबालिक की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। उस समय काफी मशक्कत के बाद कुछ आरोपी पकड़े गए परंतु इस हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड वसीम खान कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के बाद ही पकड़ा गया। वर्तमान बिलासपुर शहर की जो स्थिति है उसे देखते हुए पुलिस को और भी अलर्ट रहने की जरूरत है। पुलिस के पास यह भी जानकारी रहने की आवश्यकता है कि अभी जो जेल से जमानत पर छुटे अपराधी और जो जेल से सजा काटकर आए अपराधीयों की स्थिति क्या है? उनके आय के साधन क्या है? शहर के बहु चर्चित संजू त्रिपाठी मर्डर केस के मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी के संबंध में कुछ जानकारी आ रही है। पुलिस को इसकी सघन जांच करने की जरूरत है। कुछ दिन पहले सरकंडा थाना क्षेत्र में एक सोने के व्यापारी के लूटने के बाद जो तथ्य सामने आए वह काफी चौंकाने वाले हैं। यही लूट गैंग शहर के पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की भी सुपारी ले लिए थे। और यही गैंग काफी समय से शहर में रहकर रेकी कर रहे थे परंतु पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शहरी थानों में परफेक्ट मुख बीरी की जरूरत है। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *