*बहु प्रतीक्षित सियान सदन क्या हुआ उद्घाटन। डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया सिया सदन का उद्घाटन : तपन गोस्वामी [Editor in Chief]*
1 min read
बिलासपुर (14 जुलाई 2024) [तपन गोस्वामी द्वारा] उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवास और शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज मुंगेली जिले के रामगढ़ में आनंदा श्रम परिसर में नवनिर्मित सियान सदन भवन का लोकार्पण किया। रामगढ़ में करीब 20 लाख रुपए की लागत से सर्व सुविधा युक्त सियान सदन भवन का निर्माण किया गया। जिसमें एक हाल,दो कक्ष दो शौचालय है। कार्यक्रम में आनंदा श्रम के 17 वृद्धाजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस नवनिर्मित सियान सदन में अब हमारे वरिष्ठ जन अपने विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित कर सकेंगे। वरिष्ठ जनों के पास जो अनुभव का खजाना है उनका लाभ हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। श्री साव ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत ही खास है। जिनके हाथों को पकड़ कर वे चलना और पढ़ना सीखे है आज वे सभी वरिष्ठ जन यहां उपस्थित है।उन्ही के आशीर्वाद से मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने सियान सदन परिसर में ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहां की बुजुर्ग हमारे समाज के गौरव है उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम सब अपने समाज और देश का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने रामायण की चौपाई को उद्धृत करते हुए बुजुर्गों की भूमिका को रेखांकित किया। श्री साहू ने कहा कि इस संसार में सबसे बड़े भगवान हमारे माता-पिता है और वे ही गुरु है। आज हम जहां भी पहुंचे हैं यह सब उन्ही के आशीर्वाद का फल है। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेट वर्क)

