*कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी राजनेश सिंह की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस। चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक का भी आयोजन। कलेक्टर का आदेश अस्त्र-शस्त्र शीघ्र थाने में जमा कराए: तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]*
बिलासपुर (21 जनवरी 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] कल राजधानी रायपुर में राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावी शंखनाद करने के साथ ही पूरे राज्य में चुनावी हवा बहने लगी। स्थानीय निकाय चुनाव 2025 की घोषणा करने के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके लिए कुछ माह से ही प्रशासनिक अमले द्वारा निकाय चुनाव की तैयारी जोर-सोर से चल रही थी। आज दोपहर कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह द्वारा ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पत्रकारों को चुनाव की जानकारी दी। इसके पश्चात ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर एवं एसपी ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव संबंधित नियम कायदे से अवगत करा कर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सद्भावपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने एवं एव पूर्व की तरह प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। सभी दलों ने आदर्श आचार संहिता पालन करते हुए चुनावी समर में उतरने एवं जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी एवं संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि बिलासपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को और पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन 22 जनवरी से 31 जनवरी तक भरा जाएगा। वही त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 27 जनवरी से 6 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव लड़ना पड़ेगा। प्रचार प्रसार का कार्य सद्भावना पूर्ण होनी चाहिए पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में बताया कि आसन्न चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। अभी छत्तीसगढ़ की कुछ कंपनियां दिल्ली चुनाव में गई हुई है वहां चुनाव संपन्न होते ही वह बिलासपुर लौट के आएंगे और उन्हें भी सुरक्षा की कमान सौंपी जाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन तैयार है और कुछ दिन बाद से ही गुंडे बदमाशों पर शिकंजा करना शुरू हो जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि लाइसेंसी शस्त्र रखने वाले अभिलंब ही अपने शस्त्र संबंधित थाना क्षेत्र में जमा करें। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)