Recent Posts

राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने की डॉ. पूनम सिंह की नियुक्ति गाइडिंग गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा, डॉ. पूनम सिंह को जिम्मेदारी

1 min read
Default Image

बिलासपुर // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव द्वारा बिलासपुर जिले में गाइडिंग गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु डॉ. पूनम सिंह को जिला संगठन आयुक्त (गाइड), बिलासपुर के पद पर नियुक्त किया गया।

 

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार टांडे,सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव , श्री अखिलेश मेहता(MIS प्रभारी) एवं जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष कुमार त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, श्रीमती बीना यादव सहित अन्य जिला पदाधिकारियों ने डॉ. पूनम सिंह को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *