Recent Posts

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान प्रारंभ। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के कार्यालय में हुआ शुभारंभ। तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]

1 min read
Default Image

बिलासपुर (17 सितंबर 2025) [ तपन गोस्वामी द्वारा] आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में स्वस्थ नई सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के कर कमलों से इस अभियान का प्रारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यालय में निशुल्क चिकित्सा एवं महिला जागरूकता शिविर का आयोजन करके किया गया। जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए आयुष औषधियां की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निशुल्क औषधीय प्रदान की गई। उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की भी जांच की गई। शिविर में कुल लाभार्थियों की संख्या 288 रही। इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉक्टर अजय भारती, डॉ रश्मि जीतपुरे, डॉ अनिल सोनी, डॉ ओंकार सिंह राजपूत, डॉ भारती श्रीवास, डीआर अपर्णा मिश्रा, डॉ प्रदीप श्रीवास, डॉ सना अहमद, डॉ श्रुति थाबाईयत, डॉ पूजा पाटले, डॉक्टर निकिता जैन, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ अंजलि कौशिक, डॉ सृष्टि शुक्ला, डॉ विजय कश्यप एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *