Recent Posts

आयुर्वेदिक जीवनशैली और स्वस्थ भारत का संदेश देने का अनोखा प्रयास आयुष विभाग और शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम सफल

1 min read
Default Image

 

बिलासपुर // दशम् राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर शहर में “रन फॉर आयुर्वेद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन तथा *शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर* के सहयोग से शहर में यह आयोजन संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ *कलेक्टोरेटसे हुआ और समापन तिरंगा स्थल मरीन ड्राइव पर हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल हरि झंडी द्वारा दिखा कर रन फॉर आयुर्वेद दौड़ का शुभारंभ किया गया।

 

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, प्राध्यापक गण,कर्मचारी गण ,गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रन फॉर आयुर्वेद प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम स्थान श्री रामेश्वर बरगाह, द्वितीय स्थान श्री नरेश कौशिक, तृतीय स्थान बसंत कुमार एवं सांत्वना पुरस्कार दिव्या, रविकांत,को जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल ध्रुव द्वारा प्रमाण पत्र* प्रदान किए गए।

 

यह दौड़ केवल प्रतियोगिता भर नहीं थी, बल्कि आयुर्वेदिक जीवनशैली और स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास भी रही। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार-विहार और आयुर्वेद के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की सफल बनाने में डॉ अनिल कुमार सोनी, डॉ रश्मि जितपुरे, डॉ निशांत कौशिक, डॉ अपर्णा मिश्रा, डॉ अजय भारती डॉ विश्वनाथ पटेल, डॉ प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रभात पटेल,योगेंद्र चौहान (योग चिकित्सक) रेखा गुल्ला (सक्षम संस्था)मोना केवट प्रभारी एन एस एस का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *