Recent Posts

उच्च न्यायालय में गांधी जयंती श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

1 min read
Default Image

 

 

बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती श्रद्धा और भावनापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर माननीय श्री मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

यह उल्लेखनीय है कि माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2023 को माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, तल्धात माननीय महोदय के मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा समर्थित संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों और विधि के शासन को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। उच्च न्यायालय न्याय के संरक्षक का प्रतीक है, गांधी जी की प्रतिमा याद दिलाती है कि न्याय करुणा, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ किया जाना चाहिए।

 

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री अधिकारीगण, न्यायिक अकादमी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, उच्च न्यायलय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त किये ।

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *