Recent Posts

राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी समिति को मिला दीपावली पर तोहफ़ा आदिवासी समाज के ईसर राजा गौरा-गौरी उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, हर चेहरे पर दिखी खुशी

1 min read
Default Image

जय सेवा। जय आदिवासी। जय बुढादेव। जय जोहार।

 

ग्राम कंतेली में आदिवासी समाज की ईष्ट देव में *ईसर राजा गौरी-गौरा* का दीपावली त्यौहार की इस पवन पर्व में बडी ही उमंग और उत्साह के साथ *दिनांक 20/10/2025, दिन सोमवार* को *ग्राम कंतेली* में आयोजित ईसर राजा गौरा गौरी उत्सव का कार्यक्रम आदिवासी युवा शक्ति द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे ग्राम कंतेली के आदिवासी समाज के इस वर्ष भव्य रूप से द्वारा शानदार इस उत्सव को मनाया गया, इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर *मुख्य अतिथि* के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रिय सरल, सहज, जमीनी स्तर के लोकप्रिय नेता *बिलासपुर सांसद* एवम हमारे कंतेली क्षेत्र के लोकप्रिय नेता आदरणीय यशस्वी माननीय *श्री आदरणीय श्री तोखन साहू जी* केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी राज्य मंत्री, भारत सरकार, इस *कार्यक्रम की अध्यक्षता* आदरणीय *श्री घनश्याम सिंह मरकाम जी* (पीला बाबा) *पूर्व जमींदार-कंतेली* (राजा साहब) एवम *अध्यक्ष* राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी (पेनठाना) समिति – कंतेली,

 

*अति विशिष्ठ अतिथि* के रुप में

 

आदिवासी समाज के केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के *जिला अध्यक्ष* श्री विरेन्द्र कुमार मरावी जी, श्री जिगेश्वर सिंह ध्रुव जी (जिग्गू सिंह)- *जिला उपाध्याक्ष*- सर्व आदिवासी समाज जिला मुंगेली, एवम *सचिव* राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी (पेनठाना) समिति – कंतेली, रमेश ध्रुव (गुरुजी) – *महासचिव*, श्री उत्तम कुमार ध्रुव जी *जिला महासचिव*, श्री सुरेश कुमार सोरी *जिला उपाध्याक्ष*- अ. ज. जा. शास. से. संघ मुंगेली, श्री शिव शंकर पोर्ते – *ब्लॉक उपाध्यक्ष*

 

*विशिष्ट अतिथि* के रूप में

श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी जी *जिला पंचायत सदस्य* – सेतगंगा मुंगेली, श्री तारा चंद टंडन जी- *जनपद सदस्य* , श्री संतोष चतुर्गोष्ठी- *ग्राम पंचायत कंतेली सरपंच प्रतिनिधि*, एवम श्री अश्वनी चंद्राकर जी- *उप सरपंच प्रतिनिधि* की उपस्थिति रहा।

 

इस कार्यक्रम में *आदिवासी समाज को सम्बोधित* करते हुए कहा *मुख्य अतिथि* केंद्रीय मंत्री आदरणीय *श्री तोखन साहू जी* ने ने आदिवासी समाज की परम्परा, रीति रिवाज, संस्कृति, बहुत ही प्राचीन एवम प्रकृति शक्ति की पूजारी है , इस समाज ने अन्य सभी समाजों को अहसास दिलाता है की पंच तत्वों के बिना कुछ भी नही ईसर राजा गौरा गौरी की पूजा अर्चना और दर्शन मात्र से ही जीवन कृतार्थ हो जाते है।

 

*मुख्य अतिथि में की घोषणा*

 

राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी पेनठाना समिति कंतेली के सचिव- *श्री जिगेश्वर सिंह ध्रुव जी* द्वारा आदिवासी समाज की मांगों को रखा। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आदिवासी समाज को दिवाली त्यौहार की उपहार स्वरूप मांग को स्वीकार करते हुए *आदिवासी समाज को सांस्कृति मंच निर्माण कार्य* के लिए *3 लाख रुपए* राजमाता पिनाँक कुमारी देवी आदर्श देवगुड़ी पेनठाना समिति कंतेली को देने की घोषणा किया गया जिसमें आदिवासी समाज में ख़ुशी की लहर है।

 

इसी कड़ी में आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार मरावी जी ने अपने समाज को सम्बोधित करते हुए समाज की रीति रिवाजों, बूढ़ादेव की शक्ति, ईसर राजा गौरा गौरी की शक्ती, समाज की ताकत, संवैधानिक अधिकार, समाजों की संस्कृती एवम शिक्षा पर विशेष कर अपने व्यक्तव्य से लोगो के बीच अपनी बात रखी।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी युवा शक्ति *बूढ़ादेव ईसर गौरा गौरी समिति कंतेली* के *अध्यक्ष* पुनीत मरावी जी, *उप सचिव* उमेंद ध्रुव, *सचिव* मनीष ध्रुव, धनी राम जगत, दीपक जगत, दीप जगत, सीता राम जगत, संतोष नेताम, धनंजय जगत, तीजराम मरावी, इत्यादि सहित सभी युवा शक्ति, मातृ शक्ति, पितृ शक्ति, की उपस्थिति सादर सराहनीय एवम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका योगदान रहा।

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *