दर्रीघाट डकैती कांड : पुलिस के हाथ लग गई महत्वपूर्ण क्लू। कोई प्रोफेशनल नहीं सड़क छाप उठाई गिरी है कथित डकैत। जमीन की काली पीली कमाई है विवाद का जड़: तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ]
1 min read
बिलासपुर (14 जनवरी2022)[ तपन गोस्वामी द्वारा] कल दर्रीघाट में दिनदहाड़े घटित डकैती कांड में पुलिस के हाथ अति महत्वपूर्ण क्लू लग गई है जिसके आधार पर किसी भी क्षण इस डकैती कांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी हो सकती है। दर्रीघाट में कल कांग्रेस नेता टकेश्वर पाटले के निवास में घटित डकैती कांड का महत्वपूर्ण क्लू पुलिस के हाथ लग चुकी है। एवं जानकारी यह भी आ रही है की कांग्रेस नेता टकेश्वर पाटले का ड्राइवर नितेश नायक डकैती डाल रहे एक व्यक्ति को पहचान गया है परंतु डर के मारे वह कुछ बता नहीं रहा है। इधर कांग्रेस नेता टकेश्वर पाटले के विषय में जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार वह जमीन का एक बड़ा कारोबारी है आज से कुछ वर्ष पूर्व उसके पास कुछ भी संपत्ति नहीं थी परंतु आज बड़ा मकान अच्छी बैंक बैलेंस गाड़ी एवं अन्य संपत्ति है जमीन के कारोबार में श्री पाटले के दोस्त कम एवं दुश्मन अधिक बने और कल की जो डकैती की घटना है वह कुछ दिन पूर्व एक जमीन की खरीदी बिक्री से जुड़ा होना बताया जा रहा है क्योंकि जो भी डकैती डालने आए थे उन्हें पता था की श्री पाटले के अलमारी में जमीन बिक्री के ढाई लाख रुपए रखे हैं। और उस पर डकैतों ने हाथ साफ किया। पुलिस को श्री पाटले के एक पुराने नौकर पर भी शक है। इनके घर में जो भी डकैती डालने आए थे वह प्रोफेशनल डकैत नहीं थे और प्राय सभी लोकल थे। और यह भी स्पष्ट नहीं है जो वह कट्टा लहरा रहे थे वह कट्टा ही था या नकली पिस्तौल ? क्योंकि डकैतों का डकैती का तरीका लूटपाट करने जैसा था। वैसे पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण क्लू लग गई है और जल्द ही इस कांड का मुख्य मास्टरमाइंड पुलिस के गिरफ्त में होंगे। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

