एड.एस.पी ( ग्रामीण ) रोहित झा ने खोज निकाला लापता सूरज को। सिम्स को कलंकित करने वाले डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा। चार दिन से लापता सूरज मरणासन्न हालत में था सिम्स में : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर ( 29 अप्रैल 2022 ) [ तपन गोस्वामी द्वारा ] प्रदेश के संवेदनशील स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव एवं फास्ट एक्शन नगर विधायक शैलेश पांडे मिलकर सिम्स एवं जिला चिकित्सालय के बे पटरी हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। और काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिल रही है। परंतु सिम्स के कुछ चिकित्सक जो कि अपने अमानवीय चरित्र के लिए विख्यात है , पुनः 24 अप्रैल 2022 देर रात अपने डॉक्टरी पेशे को कलंकित करने वाले कारनामे किए हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि काश! ये डॉक्टर न बनकर शहर का छटा हुआ बदमाश बनते। मामला शहर से लगे हुए ग्राम खपरी का है। वहां का एक शिक्षित युवक सूरज दिनांक 24 अप्रैल 2022 को अपने मोटरसाइकिल से शाम को एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने अपने बुआ के गांव चना डोंगरी के लिए निकला। शादी कार्यक्रम के बाद वह अपने घर नहीं लौटा। परेशान सूरज के परिजन पहले तखतपुर थाना एवं बाद में बिलासपुर आकर एड.एस.पी ( ग्रामीण ) रोहित झा से मिले और अपनी परेशानी बताई श्री झा ने तुरंत लापता सूरज का वह मोबाइल नं. 9905567262 को साइबर सेल में लोकेशन के लिए लगाया जो सूरज के पास था। कुछ ही देर में उक्त मोबाइल का लोकेशन आ गया जो की ग्राम खजूरी नवागांव बंधीया तालाब के पास लास्ट लोकेशन बताया और उसके बाद मोबाइल सेट का स्विच ऑफ हो गया। तखतपुर टी आई को जब सूरज के लास्ट लोकेशन पर भेजा गया तो वहां सारा मामला साफ हो गया। सूरज किसी कारण से गंभीर रूप से घायल हो गया था उसकी मोटरसाइकिल रोड के किनारे थी एक राहगीर ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाया और सूरज को सिम्स में भर्ती करवाया परंतु 4 दिन तक गंभीर रूप से घायल सूरज बिना इलाज के लावारिश हालत में बेहोश पड़ा था। कल जब सूरज के परिजन सिम्स पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने कह दिया कि इसका हेड इंजुरी है जिसका इलाज सिम्स में नहीं होगा इसे वंदना हॉस्पिटल ले जाओ। और डॉक्टरों ने बेड हेड टिकट में LAMA लिखकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। सूरज को लेकर उसके परिजन वंदना हॉस्पिटल आ गए। यदि इस बात की जांच हो और कहा जाए कि मेडिकल कॉलेज सिम्स से वहा के डॉक्टर एक छोटे से नर्सिंग होम वंदना हॉस्पिटल में कैसे रेफर कर सकता है ? और बाद में सिम्स के डॉक्टर अपने बात से मुकर न जाए इस कारण सूरज के एक मित्र ने उस डॉक्टर की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली जिसने चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कि इलाज यहां नहीं होगा इसे वंदना हॉस्पिटल ले जाओ। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

