Recent Posts

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला के अध्यक्षता में अंधत्व निवारण समिति की हुई विशेष बैठक। गांव में शिविर लगाने का दिया गया है आदेश : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (14 जुलाई 2023) [तपन गोस्वामी द्वारा ] बिलासपुर को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने के लिए सभी विकास खंडों के नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा गांव में शिविर आयोजित करने के लिए, घर-घर सर्वे कर आंखों की जांच कराने के लिए एवं गांव में मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को शहर के अस्पतालों में लाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराने के लिए आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित जिला अंधत्व निवारण समिति की बैठक लेकर यह निर्णय लिया गया है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने सभी नेत्र सहायक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी गांव में जांच की जाए। मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की जानकारी जुटाने के बाद रेडक्रॉस समिति के सहायता से जिला अस्पताल में उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू कराया जाए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के आंखों की जांच करने का भी निर्देश दिए गए हैं। जिन बच्चों की आंख की रोशनी कमजोर है उन्हें निशुल्क चश्मा वितरण करने के लिए भी आदेशित किया गया है। बैठक के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव, अंधत्व निवारण के नोडल अधिकारी डॉ शुभ्रा गरेवाल, सहायक नोडल अधिकारी विजय प्रताप सिंह, नौशाद अहमद सहित जिले के सभी नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *