*नए संभाग कमिश्नर नीलम नामदेव एक्का ने आज कार्यभार ग्रहण किया। कर्मचारियों से पेंडिंग फाइल और कार्य की प्रगति की जानकारी ली: तपन गोस्वामी [Editer in Chief]*
1 min read
बिलासपुर (05 अगस्त 2024] [तपन गोस्वामी द्वारा ] बिलासपुर के नए संभाग कमिश्नर नीलम नामदेव एक्का ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री एक्का 2005 के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है इसके पहले वे महानदी भवन मंत्रालय रायपुर में जन शिकायत निवारण, गृह एवं जेल विभाग के सचिव एवं संचालक विमानन के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्यरत थे। कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार व कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने श्री एक्का का स्वागत किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। और उन्होंने कामकाज की जानकारी। वे पेंडिंग फाइल के विषय में भी जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अर्चना मिश्रा एवं स्मृति तिवारी उपस्थित थी। संभाग स्तरीय अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी उनसे मिलकर स्वागत किया। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

