*निगम के पूर्व भ्रष्टाचारी अधिकारी पीके पंचायती, सुरेश बरुआ से भी बड़े मगरमच्छ अभी भी है निगम में बिलासपुर में बिना अनुमति बन रहे महलों से कमा रहे हैं करोड़ों ये भ्रष्ट अधिकारी। उसलापुर में रिटायर्ड रेंजर लक्ष्मण दास पात्रे का 3 करोड़ से ऊपर का अवैध निर्माण : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*
बिलासपुर (02 अप्रैल 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] शहर एवं शहर से लगे बाहरी निगम क्षेत्र पूरी तरह अवैध एवं बिना अनुमति के मकानों एवं बड़े-बड़े इमारतो से ढक रहा है। शहर के पैसे वाले एवं राजनीतिक पहुंच रखने वाले डंके के चोट पर मकान नहीं बल्कि विशाल अट्टालिकाएं बनाने में लगे हैं। निगम के इन भ्रष्ट अधिकारियों को सभी बातें मालूम है परंतु इस तरह के अवैध निर्माण की शिकायते आने पर यह निगम के भ्रष्ट अधिकारी अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर या मकान मालिक को यह अवैध निर्माण तोड़ने की धमकी देकर लाखों वसूल कर चुप बैठ जाते हैं। ऐसे में निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की बैंक बैलेंस तो बढ़ता जाता है परंतु निगम का खजाना नहीं बढ़ता बल्कि निगम को रायपुर का मुंह देखना पड़ता है। इस संबंध में हमारे न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम ने नगर निगम बिलासपुर के भवन शाखा के चेयरमैन डॉ तिलक साहू से जानकारी चाही तो उनका भी वही रटा रटाया जवाब कि हम दिखवा लेंगे। यदि कोई गड़बड़ी हुई तो उनकी जांच हो जाएगी। परंतु डॉक्टर साहू का यह जवाब सुनकर कुछ मजा नहीं आया। उनका जवाब सुनकर ऐसा लगा कि उन्हें निगम के राजस्व बढ़ाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। नगर निगम बिलासपुर के महा भ्रष्ट अधिकारी अवैध निर्माण करने वाले यह कह कर भारी रकम वसूल कर रहे हैं कि हम सबका अवैध निर्माण वैध करा देंगे। परंतु ऐसा संभव नहीं है क्योंकि शासन ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण पर ही बैन लगा कर रखा है। अब हम आपको बता दें कि सरकारी विभाग में नौकरी कर रहे महा भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी रिटायर्ड होने के बाद भी बेईमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उसलापुर में एक हवेली नुमा मकान बना है जो की हाल ही में वन विभाग से रिटायर्ड हुए एक अदना सा रेंजर लक्ष्मण दास का है जो की बनकर तैयार है इसे 3 करोड़ के अवैध निर्माण पर निगम के अधिकारियों का क्या रुख है या देखना पड़ेगा। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)