*निगम के शासकीय रकम से पहलगांव में अपने परिवार के साथ ढींगा मस्ती करने वाले निगम के सीई आरके मिश्रा एवं एसपी साहू के खिलाफ शासन गंभीर एक्शन ले : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*
1 min read
बिलासपुर (24 अप्रैल 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा ] पहलगांव में हुए आतंकी वारदात से आज पूरा हिंदुस्तान गुस्से में उबल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक विदेश यात्रा बीच में ही रोक कर स्वदेश लौट आए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जो गुस्सा आतंकवादियों के खिलाफ फ्लाइट में चढ़ते वक्त देखा गया उससे ऐसा लग रहा है कि जल्दी पाकिस्तान भारत के सामने घुटने टेकते नजर आएंगे। परंतु इस हत्याकांड का दूसरा पहलू बहुत ही घटिया एवं भारी भरकम भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। हम पूरे भारतवर्ष से बात नहीं कर रहे हैं परंतु हमारे बिलासपुर में भी पहलगांव आतंकवादी अटैक के बाद कुछ बदनाम शुदा एवं भ्रष्ट अधिकारियों के घटिया चेहरे सामने आए हैं। जिसमें नगर निगम बिलासपुर के चीफ इंजीनियर राजकुमार मिश्रा एवं निगम के कार्यपालन अभियंता एसपी साहू शामिलहै। पहलगांव आतंकवादी अटैक के बाद ही यह पता चला कि यह दोनों निगम के भ्रष्ट अधिकारी सीवरेज ट्रेनिंग के लिए श्रीनगर गए थे। बिलासपुर शहर का सीवरेज तो इनसे संभालती नहीं है ट्रेनिंग लेने जम्मू कश्मीर गए थे। और वह भी अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ। मीडिया में निगम के चीफ इंजीनियर राजकुमार मिश्रा एवं कार्यपालन अभियंता एसपी साहू के साथ दोनों के परिवार के सदस्य मंजूमिश्रा, खुशी मिश्रा, स्वती मिश्रा, रितु साहू ने फोटो शेयर कियाहै। और कह रहे हैं कि हम सुरक्षितहैं। बिलासपुर की जनता को तो यह पता ही नहीं है कि यह मिश्रा परिवार एवं साहू परिवार निगम के शासकीय पैसों से धींगा मस्ती करने पहलगांव गए थे। और इस तरह अब भ्रष्ट अधिकारियों की टूर फाइल भी खुलने लग गईहै। इनके मीडिया रिपोर्ट में ऐसा लग रहा है कि बिलासपुर नगर निगम के यह दोनों भ्रष्ट अधिकारियों का शासन से कोई डर भय नहीं है। बल्कि यह प्रेस रिपोर्टर की तरह पहलगांव आतंकी हमले की जानकारी बिलासपुर वालों को दे रहे हैं। और अपना वापसी फ्लाइट शेड्यूल भी बता रहे हैं। शासकीय धन का दुरुपयोग करने वाले ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

