Recent Posts

*मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत आज 25 निधन जोड़ो का विवाह भव्य रूप से संपन्न हुआ। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने निर्धन परिवार की बड़ी चिंता दूर की: तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बिलासपुर (08 मई 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] सुशासन तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 25 निर्धन परिवारों के जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्धन परिवारों की एक बड़ी चिंता दूर कर दी है। श्रमिक केंद्र बृहस्पति बाजार में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों की एक बहुत बड़ी चिंता दूर करते हुए उन्हें विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। इसके तहत प्रत्येक जोड़ो को 35 हजार रुपए की राशि और गृहस्थी शुरू करने के लिए उपयोगी उपहार प्रदान किए गए हैं। जो की प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर पूजा विधानी ने सामूहिक विवाह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से बड़े सामाजिक दायित्व के खर्चे से निर्धन परिवारों को मुक्ति मिल रही है। विवाह समारोह में सम्मिलित नव विवाहित जोड़ों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें आर्थिक रूप से बहुत बड़ी राहत मिलीहै। सामूहिक विवाह के कारण न केवल उनके खर्चे में कटौती हुई है बल्कि सरकारी सहायता से उन्हें नए जीवन की बेहतर शुरुआत करने का शुभ अवसर भी मिला है। जेस्ट नागरिक संघ द्वारा भी वर वधु को उपहार दिए गए। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने भी अपने वक्तव्य रखें। सामूहिक विवाह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ ही श्रीमती रीना गोस्वामी, ज्योति मिश्रा के साथ ही अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *