पुलिस के पास शहर में संचालित स्पा एवं मसाज सैंटरो की सूची नहीं। स्पा एवं मसाज सेंटरों के नाम से चल रही सेक्स का गंदा खेल: सीपत की दो लड़कियां शहर में फैला रही सेक्स का जाल : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर (02 फरवरी 2022)[ तपन गोस्वामी द्वारा ] पुलिस अभी शहर में हुक्का बारो के खिलाफ प्रभावी एक्शन ली है। परंतु इसी हुक्का बार के साए में शहर के मॉलो में एक और चीज पनपी है वह है स्पा एवं मसाज सेंटर। शहर के मध्य एवं आसपास स्पा सेंटर एवं मसाज सेंटरों की बेतहाशा वृद्धि हुई है। अभी पुलिस को यह पता नहीं है कि शहर में कितने मसाज सेंटर संचालित हो रहे हैं ? पुलिस वहां कार्यरत किसी पुरुष या महिला का वेरिफिकेशन भी नहीं की है। कुछ साल पहले सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुंगेली नाका में संचालित एक स्पा एवं मसाज सेंटर में रेड की कार्रवाई की थी। जिसमें कई विदेशी एवं अन्य प्रांतों की लड़कियां सेक्सुअल एक्टिविटीज करते पकड़ी गई थी। अभी पुनः मुंगेली नाका के उसी मसाज एवं स्पा सेंटर से शिकायतें आ रही है। और यह भी जानकारी आ रही है कि यहां सीपत में रहने वाली दो संदिग्ध आचरण की लड़कियां जिन्हें स्पा एवं मसाज का थोड़ा भी ज्ञान नहीं है यह दोनों लड़कियां मसाज सेंटर में मसाज के नाम से सेक्स का घृणित कार्य कर रही है। यह दोनों लड़कियां ग्राहकों को अपना पर्सनल नंबर दे कर रखी है ताकि सुविधा अनुसार ग्राहक इन्हें घर बुला सके। सीपत के इन दो लड़कियों को कुछ जूडो कराटे के लड़के एवं कुछ बाउंसर संरक्षण दे रहे हैं। अब समय आ गया है कि पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यरत स्पा एवं मसाज सेंटरों को चिन्हित कर वहां कार्यरत लड़कों एवं लड़कियों के विषय में जानकारी प्राप्त करें।( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

