महा ठग पुरुषोत्तम वर्मा के काले कारनामे। पुलिस क्यों नहीं दर्ज कर रही है एक पत्रकार की रिपोर्ट? फर्जी मुख्तियार नामे से कई जगह ठगी : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर (21 फरवरी 2022)[ तपन गोस्वामी द्वारा ] एक छोटी सी जमीन और उस पर एक प्यारा सा मकान यह सभी का सपना होता है। परंतु ठग वाजो के चक्कर में पड़कर जब यह सपना टूटता है तो यह स्थिति काफी दुखदाई होती है। शहर का एक वरिष्ठ पत्रकार पवन गोयल इस ठगी के जाल में फंसकर अपना 1 लाख रुपए गवा चुंके है। परंतु इससे बड़ी विडंबना यह है कि सिविल लाइन थाने में वरिष्ठ पत्रकार पवन गोयल की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। मामला चिंगराजपारा सुभाष चौक के एक जमीन की है। वास्तव में यह जमीन अघ्नू वर्मा नामक किसी व्यक्ति की है। भूखंड क्रमांक (533/1(ख) एवम् 534/1 है। अघ्नू वर्मा की मृत्यु के बाद पुरुषोत्तम वर्मा ने मृतक का फर्जी मुख्तियार नामा बनाकर ठगी का सिलसिला शुरू किया और पत्रकार पवन गोयल भी ठग पुरुषोत्तम वर्मा के जाल में फस गए। श्री गोयल का यही कहना है की उनके द्वारा दिए गए शिकायत का सही इन्वेस्टिगेशन हो और उनके साथ ठगी करने वाले पुरुषोत्तम वर्मा के खिलाफ एक्शन हो।[ ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क ]

