मोपका प. ह.न.29 खसरा न. 2402,2440/1 का क्या है रियल स्टोरी? तहसीलदार आर.के मोर क्या आ गए भू माफियाओं के चंगुल में? एसएसपी श्रीमती माथुर के पास शिकायत: तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ]
1 min read
बिलासपुर ( 25 फरवरी 2022) [ तपन गोस्वामी द्वारा] मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कढ़ाई के बाद कुछ दिन पटरी पर ठीक से चलने वाली राजस्व अमला पुनः बे पटरी होता जा रहा है। बिलासपुर तहसील का कामकाज कुछ दिन कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के एक्शन से अलर्ट मोड पर चला परंतु पुनः तहसीलदार आर के मोर फर्जी बारे में मास्टर डिग्री करने वाले पूर्व तहसीलदार एन पी गवेल के स्टाइल पर चलते हुए भू माफियाओं के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। मामला मोपका का है जिसमें वास्तविक जमीन मालिक विनोद धुरी एवं उनकी वृद्धा माता श्रीमती मंटोरा बाई धुरी अपनी मोपका की प. ह.न.20 खसरा न.2402,2440/1 के कारण अत्यधिक परेशान है। और न्याय के लिए पुत्र और उनकी मां जिले के पुलिस सुप्रीमो श्रीमती पारुल माथुर का दरवाजा खटखटाया है। क्योंकि उक्त जमीन विनोद धुरी एवं उनकी माताजी श्रीमती मंटोरा धुरी के नाम दर्ज होनी चाहिए परंतु तहसीलदार रमेश कुमार मोर एंड कंपनी ने काफी पैसे की लेनदेन कर जीवनलाल नामक एक व्यक्ति के खाते में दर्ज कर दी। जमीन के मैटर का प्रॉपर इन्वेस्टिगेशन होगा या नहीं यह तो अलग बात है परंतु आने वाले समय में इस जमीन को लेकर खूनी संघर्ष होने की तीव्र संभावना है। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

