शहर में बढ़ते गंभीर अपराधों के मद्देनजर पुलिस के साथ सभी राजनीतिक दलों की बैठक जरूरी। पुलिस डबल क्रॉस करने वाले नेताओं को शिनाख्त करे। पत्रकार भी बन रहे गुंडों का टार्गेट उनकी सुरक्षा जरूरी : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर (28 फरवरी 2022) [ तपन गोस्वामी द्वारा ] शहर में बढ़ते गंभीर अपराधों के मद्देनजर अब समय आ गया है कि पुलिस सभी राजनैतिक पार्टियों की बैठक बुलाकर समस्या के निराकरण का प्रयास करें। चार पांच माह से शहर में जो गंभीर वारदात हो रहे हैं उसमें एक राजनीतिक पार्टी के दो धड़ों के किसी ना किसी तथाकथित नेता के अटैच होने के बाद आ रही है। ताजा घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में घटित नवीन महादेव मर्डर केस है। पुलिस जिसे साधारण मानकर चल रही थी परंतु केस वैसा नहीं है। बल्कि एक ही राजनीतिक पार्टी के धड़ों के वर्चस्व कायम करने की लड़ाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रतिदिन के समाचार पत्रों एवं न्यूज़ पोर्टलों में प्रकाशित शहर की भयावह स्थिति से आम आदमी परेशान है। जब तक बच्चे घर न पहुंच जाए तब तक माता-पिता परेशान रहते हैं। इन सब बातों को देखते हुए पुलिस को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर उनमें अपराधिक पृष्ठभूमि वाले कार्यकर्ताओं के संबंध में हिदायत देकर उनकी स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करें। शहर में एक राजनीतिक दल के एक धड़े के तथाकथित नेता दोनों गुटों में लड़ाई लगाकर कंप्रोमाइज करने का खतरनाक खेल खेलते हैं इस टाइप के तथाकथित नेताओं की शिनाख्त होना भी जरूरी है। तालापारा का प्रकरण डबल क्रॉस का ही नतीजा है। अब यह जरूरी है यदि किसी केस में तथाकथित नेता का नाम आ रहा है तो उसे भी जांच का हिस्सा बनाया जाए। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

