Recent Posts

वैदिक महाविद्यालय सीपत शिक्षा का अलख जगा रहा है। राम कथा से भक्तिमय हुआ सीपत का माहौल। भक्तो ने पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद के प्रवचन का किया रसपान : तपन गोस्वामी[ एडिटर इन चीफ]

1 min read

बिलासपुर ( 4 मार्च 2022 ) [ तपन गोस्वामी द्वारा ] सीपत स्थित वैदिक महाविद्यालय एक ओर जहां गांव एवं शहर में शिक्षा का अलख जगा रहा है वही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रकांड विद्वानों के श्रीमुख से निकलने वाले प्रवचन से श्री राम भक्तों को रसपान करा रहे है। इसी श्रृंखला में वैदिक महाविद्यालय सीपत के अधिष्ठाता द्वारिकेश पांडे ने एक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्री राम कथा वाचक प्रकांड विद्वान चित्रकूट कादमगिरी के पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद जी ने श्री राम कथा का वाचन किया। प्रवचन में स्वामी जी ने श्री रामचन्द्र जी के सभी रूपों सिद्धांतों एवं कर्तव्य की विशेष व्याख्या श्री राम कथा के माध्यम से की। प्रतिदिन श्रोता गण मंत्रमुग्ध होकर श्री राम कथा का रसास्वादन किया। कार्यक्रम के समापन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद बिलासपुर अरुण साव, बिलासपुर के पूर्व महापौर किशोर राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *