अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की शक्तिशाली मातृशक्ति को नमन। देश की बेटी स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को महिला महापर्व की सैल्यूट: तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ]
1 min read
बिलासपुर( 8 मार्च 2022)[ तपन गोस्वामी द्वारा] आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है इसे हम महिला महापर्व भी कह सकते हैं। आज पूरे विश्व की मातृशक्ति काफी शक्तिशाली है तभी हम महिला दिवस मना रहे हैं। आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है इसमें महिला शक्ति का भी बहुत बड़ा योगदान है। सैन्य मामलों में भी भारत काफी शक्तिशाली है यहां भी महिलाओं का प्रभावी योगदान है। दुश्मनों पर बम बरसाते या आसमान पर कलाबाजियां खाते यदि आप इंडियन एयर फोर्स की विमान को देखेंगे तो आपका सर गर्व से ऊंचा हो जाएगा परन्तु यदि आप जानेंगे कि उस विमान का पायलट कोई महिला है तो आपको देश की मातृशक्ति पर काफी गर्व होगा। हमारे देश की रक्षा पंक्ति में सबसे खतरनाक फाइटर विमान राफेल को शामिल किया गया है और आपको यह जानकर गर्व होगा कि इस फाइटर विमान राफेल को उड़ाने वाली सबसे पहली महिला स्क्वाड्रन लीडर बनारस की बेटी शिवांगी सिंह है। बहादुर देश की बेटी शिवांगी के साथ पूरे देश की मातृशक्ति को हमारा नमन। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

