चाकूबाज रियाज को क्यों बचा रही है सरकंडा पुलिस? डॉक्टर की रिपोर्ट स्नेहा के पेट में घातक जख्म : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ]
1 min read
बिलासपुर( 14 मार्च 2022) [ तपन गोस्वामी द्वारा] कल देर रात थाना सरकंडा में किस नेता का फोन आया था जिसके कारण खतरनाक चाकूबाज रियाज अहमद के खिलाफ आई.पी.सी कि धारा 307 के तहत कार्रवाई करने में पुलिस की कलम रुक गई। अपोलो अस्पताल के पास रहने वाली शिक्षित एवं संभ्रांत परिवार की लड़की स्नेहा का राजकिशोर नगर में रहने वाले रियाज अहमद से प्यार का संबंध था और उससे स्नेहा ने शादी भी की थी। परंतु कुछ समय बाद रियाज का अपराधिक चेहरा सामने आने लगा था। और अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का चरम बिंदु को भी पार कर गया था। कुछ दिन पहले स्नेहा को एहसास हो गया था की रियाज अहमद उसकी हत्या कर देगा। इस कारण वह भागकर बहतराई में अपनी ममेरी बहन के यहां जाकर छुपी थी। रियाज पता लगाते लगाते वहां पहुंच गया और पहले उसने नेहा पर डंडों से वार किया और जब और घायल हो गई तो धारदार चाकू से उसके पेट में घातक वार कर दिया। आनन-फानन में स्नेहा को अस्पताल भर्ती किया गया परंतु तब तक सरकंडा के किसी नेता का फोन थाने पहुंच गया था और हर हालत में रियाज अहमद को बचाने की बात कही गई। इस कारण सरकंडा पुलिस अस्पताल में भर्ती नेहा का मजिस्ट्रेट बयान एवं एमएलसी रिपोर्ट देखे बिना ही आरोपी रियाज अहमद के खिलाफ सभी जमानती धारा 294, 323 एवं 506 लगाकर इस खतरनाक अपराधी को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया। एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार स्नेहा के पेट में घातक जख्म है और डॉक्टर ने संभावित चाकू का स्केच भी रिपोर्ट पर बनाया। अब सरकंडा पुलिस आईपीसी की धारा 307 लगाएगी या इस मैटर को डंप करने की कार्रवाई करेगी ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

