मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्पेशल टीम गठन का उद्देश्य मो साइकिल चोरी एवं शराब पकड़ना नहीं। टी आई हरमिंदर सिंह जी अपने टीम को स्पेशल क्राइम इन्वेस्टिगेशन में लगाए : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ]
1 min read
बिलासपुर ( 20 मार्च 2022) [ तपन गोस्वामी द्वारा] मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले डीजीपी अशोक जुनेजा को राज्य में बढ़ते स्पेशलाइज्ड क्राइम के मद्देनजर एक स्पेशल यूनिट के गठन हेतु आदेशित किया। और सीएम के आदेश के बाद ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का गठन किया गया। इसमें एक टेक्निकल टीम और दूसरा फील्ड स्टाफ को शामिल किया गया। बिलासपुर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए यहां भी टीम का गठन हुआ। एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर इस टीम की जिम्मेदारी सीनियर टी आई हरमिंदर सिंह को सौंपी। शहर एवं आसपास कई संदेहास्पद मामले जैसे हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री, बहुत बड़े बैंकिंग फ्राड के मामले पेंडिंग है परंतु स्पेशल टीम इन मामलों को छोड़कर मोटरसाइकिल चोरी, शराब पकड़ना जैसे काम करके अपना फोटो खिंचवा रहे है। वास्तव में यह काम थाने का लेवल का है। यूपी में योगी आदित्यनाथ के दोबारा आने के बाद वहां से खतरनाक हिस्ट्रीशीटर, माफिया छत्तीसगढ़ भाग कर आ रहे हैं बिलासपुर भी उनके छुपने का सुरक्षित स्थल बन सकता है शहर में और आसपास अपहरण एवं हत्या के कई आरोपी जिनका संबंध यूपी से है यहां रह रहे हैं वहां से भागने वाले इन अपराधियों द्वारा इन यूपी वासियों के यहां अपना ठिकाना बना सकते हैं। अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के जवानों का काम ऐसे अपराधियों की शिनाख्त करने के साथ ही शहर एवं आसपास दबे हुए अवैध हथियार देसी कट्टे वगैरह रिकवर करने की अहम जिम्मेदारी भी है। टीम का गठन कुछ खास अपराधों के इन्वेस्टिगेशन कर उस पर कार्रवाई करने के लिए हुआ। टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपराध निर्मूल करने के उद्देश्य को सफल बनाएं। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

