Recent Posts

बिलासपुर में 22 अप्रैल को होने वाली सोने की नीलामी अवैध। पुलिस बजाज फाइनेंस के बंधक सोने की जानकारी ले तो कंपनी के छूट जाएंगे पसीने। चोरी के गहने के साथ ही लोन पटाने वालों के भी गहने है शामिल : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]

1 min read

बिलासपुर (8 अप्रैल 2022 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] पुलिस एवं प्रशासन के नाक के नीचे निजी फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस अवैधानिक रूप से भारी मात्रा में अपने यहां बंधक रखें सोने के गहनों की नीलामी कर रहा है। नीलामी कार्यक्रम 22 अप्रैल 2022 को रखा गया है। प्रथम चरण में बिलासपुर शहर के 13 खाताधारकों एवं सरकंडा क्षेत्र के 6 खाताधारकों के बंधक सोने के गहनों की नीलामी होगी। इस गुपचुप स्वर्ण नीलामी के संदर्भ में हमारी न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम ने जो जानकारी एकत्र की वह काफी चौंकाने वाली है। कोई भी फाइनेंस कंपनी अपने यहां लोन के अगेंस्ट में जो स्वर्ण आभूषण रखते हैं उसकी नीलामी की एक प्रक्रिया है और रिजर्व बैंक के अनुमति के बिना यह नीलामी नहीं हो सकती। और उसके लिए हर खाताधारकों की एनओसी की आवश्यकता होती है। हमारी न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने और भी जानकारी एकत्र की उसके अनुसार इस नीलामी में भारी मात्रा में चोरी के भी सोने के गहने हैं जिनका की वेरिफिकेशन पुलिस द्वारा नहीं कराया गया। इस नीलामी के संबंध में हमें और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली उसके अनुसार कई खाताधारकों के लोन पट चुके हैं उसके बावजूद मार्जिन मनी के नाम से उनके सोने के गहनों की नीलामी कर रहे हैं। सिंचाई विभाग में पदस्थ इंजीनियर श्री विश्वकर्मा जी की पत्नी सोने के गहनों के बदले लोन लिया था और बजाज फाइनेंस मे उनके पूरे लोन पट गए परंतु उन्हें सोने के गहने वापस नहीं मिले इस तरह की कई शिकायतें कलेक्टर बिलासपुर के पास भी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकारी बैंक यदि अपने यहां रखें बंधक सोने की नीलामी करना चाहता है तो उन्हें कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है परंतु निजी फाइनेंस कंपनी इस तरह के नियम कायदे नहीं मानती बिलासपुर प्रशासन एवं पुलिस बजाज फाइनेंस में रखें सोने के गहने के विषय में जानकारी एकत्र करें तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। (Bureau report jasusi najar news network)

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *