कलेक्टर साहब पत्रकारों को भी जेल की हवा खिलाए। जेल की खामियों को दमदार तरीके से उजागर करने वाले पत्रकारों को भी जेल निरीक्षण का मौका दें : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर ( 22 मई 2022 ) [ तपन गोस्वामी द्वारा ] सेंट्रल जेल बिलासपुर में लगातार हुई दो मौतों के समाचार के बाद जेल निरीक्षण करने वालों का तांता सा लग गया है। कभी किसी राजनैतिक दल के पर्यवेक्षक द्वारा , कभी किसी स्वयंसेवी संस्था द्वारा, कभी ह्यूमन राइट्स द्वारा। परंतु जेल के अंदर की खामियां किसी संस्था या किसी राजनैतिक पार्टियों द्वारा उजागर नहीं किया गया है बल्कि शहर के जांबाज पत्रकारों द्वारा साक्ष्य सहित जेल के अंदर होने वाले अव्यवस्थाओं का उजागर किया गया। अब सवाल यह है कि जेल के अंदर चलने वाले बैड मैनेजमेंट एवं हवालती कैदियों की मृत्यु के बाद सामने आने वाले संस्था जो जेल का निरीक्षण कर रहे है उससे बढ़िया प्रशासन को सही जानकारी वह पत्रकार दे सकते हैं जो लगातार समाचारों को जेल के अंदर से निकाल रहे थे। इस कारण कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर शहर के पत्रकारों को भी जेल के अंदर जाकर वास्तविकता जानने का मौका दे। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

