थाना सिटी कोतवाली की चालान पेश करने की स्पीड अच्छी। गंभीर अपराधों के सभी 96 चालान पेश। गोंड पारा दीपक ज्वेलर्स डकैती कांड के फरार आरोपी पुलिस रेंज में : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर ( 6 जून 2022 ) [ तपन गोस्वामी द्वारा ] थाना सिटी कोतवाली की कोर्ट में चालान पेश करने की स्पीड काफी अच्छी है। गंभीर अपराध से संबंधित सभी 96 चालान पेश होकर वर्तमान में कोर्ट ट्रायल पर है। कोतवाली में मई से लेकर अभी तक 198 अपराध पंजीबद्ध हुए हैं जिसमें गंभीर अपराधों की जांच जारी है। 11 प्रकरणों पर आपसी राजीनामे कर प्रकरण का निराकरण किया गया जो सभी सामान्य प्रकृति के अपराध थे। वर्तमान में 11 आरोपी फरार है जिसमें दो आरोपी गोल बाजार के बहुचर्चित दीपक ज्वेलर्स डकैती कांड के हैं। इन फरार अपराधियों के संबंध में पुलिस को जानकारी हासिल हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया जाएगा। थाना सिटी कोतवाली की सीमा में काफी विस्तार हुआ है। इसमें कुछ ऐसे मोहल्ले हैं जहां पुलिस की गाड़ी नहीं जा सकती ऐसे जगहों पर मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग करने की नियमित व्यवस्था है। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग गोल बाजार, सदर बाजार, गोंड पारा, सुनार मोहल्ला के दुकानों की शटर चेकिंग निजी पहरेदारों से नाइट कॉन्ट्रैक्ट कर संदेही व्यक्तियों के संबंध में जानकारी लेना पुलिस का रूटीन वर्क है। सिटी कोतवाली में 112 की टीम भी 24 घंटे अलर्ट है। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

