Recent Posts

बलराज पेट्रोल पंप की सरकारी जमीन में पेंच फंसाकर मालिक बनना चाह रहा है आठवीं पास धोखेबाज देवीदास वाधवानी एंड कंपनी। नजूल अधिकारी सतर्क रहें गया है आवेदन : तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]

1 min read

बिलासपुर ( 6 जून 2022)[ तपन गोस्वामी द्वारा ] शहर के मध्य बेशकीमती सरकारी जमीन पर स्थित बलराज पेट्रोल पंप की लीज समाप्ति पर अब इस जमीन पर कई धोखेबाज तथाकथित व्यापारियों की गिद्ध नजर लगी हुई है। इस जमीन का प्लाट नंबर 8/55 रकवा5600 वर्ग फिट है। इस जमीन के पट्टे की अवधि 20 जून 2020 को समाप्त हो चुकी है। स्कूल में बहुत मुश्किल से आठवीं कक्षा की दहलीज पार करने वाले तिकड़मी व्यापारी देवीदास एकदम सुबह कार से पूरे शहर का भ्रमण करता है और उन सरकारी जमीनों पर अपना गिद्घ नजर डालता है जिससे वह किसी भी तरह अपने कब्जे में कर ले। कई रिटायर्ड पटवारियों से देवीदास वाधवानी की अच्छी खासी दोस्ती है और उन पटवारियों से ये शहर की जमीन का लेखा जोखा लेकर इन जमीनों का हिसाब किताब ऐसा करता है जैसे कि वह गणित का प्रकांड विद्वान हो। अभी देवीदास वाधवानी की नजर लिंक रोड के बलराज पेट्रोल पंप पर की जमीन पर है। पहले नगर निगम दूसरा तहसील एवं अब नजूल अधिकारी के कार्यालय के कुछ स्टाफ कि काफी खातिरदारी कर रहा है। ताकि बलराज पेट्रोल पंप को खत्म हुए लीज़ प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड कर अपने नाम कर उस पर भव्य होटल बनाया जा सके। शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी इन फ्राड तथाकथित व्यापारियों को जमकर सहयोग करते हैं और यह जानते हुए कि देवीदास वाधवानी के सारे दस्तावेज फर्जी हैं उस पर एफ आई आर दर्ज करने के बजाएं उसके साथ नाइट क्लब का मजा लेते हैं। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *