चिंगराजपारा नाबालिक रमा गोस्वामी लापता प्रकरण! सरकंडा पुलिस युवती मुस्कान को हिरासत में ले तो खुल जाएगा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का राज : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर (10 सितंबर 2022 ) [तपन गोस्वामी एवं शकील खान द्वारा ] विगत 4 दिनों से स्थानीय चिंगराजपारा के बिन्नु बाड़ा निवासी श्रीमती सुरेखा गोस्वामी की नाबालिक पुत्री रमा गोस्वामी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के संबंध में हमारी जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क की इन्वेस्टिगेशन टीम ने अति महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली। विगत 4 दिन पूर्व चिंगराजपारा के संभ्रांत परिवार की महिला श्रीमती सुरेखा गोस्वामी की 14 वर्षीय पुत्री किसी से रकम मिलने की बात कह कर शाम को चकरभाटा जाने के लिए निकली परंतु देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी इस दौरान रमा का मोबाइल भी स्विच ऑफ पाया गया। इसी तरह 4 दिन निकल गए परंतु रमा वापस घर नहीं लौटी। परेशान सुरेखा गोस्वामी ने थाना सरकंडा जाकर अपनी नाबालिग लापता पुत्री के संबंध में रिपोर्ट लिखवाई। परंतु श्रीमती सुरेखा को यह पता नहीं था कि उनकी नाबालिग पुत्री अचानक रहस्यमय ढंग से कहां लापता हो गई? इस नाबालिक लड़की के एकाएक लापता होने के प्रकरण में हमारी जासूस नजर की न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम चिंगराजपारा पहुंचकर गोपनीय ढंग से पतासाजी की तो ज्ञात हुआ कि नाबालिग युवती रमा गोस्वामी लापता नहीं हुई बल्कि शहर की नाबालिक एवं बालिग लड़कियों को सुनियोजित ढंग से गायब करने वाला एक गिरोह संचालित हो रहा है। जिसका बॉस मुस्कान नामक एक बदमाश लड़की है। और शहर में उसके कई ठिकाने हैं। मुस्कान के साथ शहर के कुछ अपराधी तत्व भी मुस्कान के इशारे पर यह गलत काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम को यह भी पता चला कि उस रात जिस रात रमा गोस्वामी लापता हुई थी उसी रात को अपराधी युवती मुस्कान शहर की कुछ और भी लड़कियों को लेकर उत्तर प्रदेश गया हुआ है। और वहां अनैतिक कृत्य के लिए शहर के लड़कियों को झोंक दिया है। अचानक नाबालिक लड़की के गायब होने से पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो उत्तर प्रदेश के एक साइबर कैफे से लापता युवती रमा की मां श्रीमती सुरेखा गोस्वामी के मोबाइल पर फोन आया फोन करने वाला व्यक्ति धमकी भरे स्वर में कहा कि आप ने पुलिस थाने में जो रिपोर्ट की उसे वापस ले ले आपकी लड़की रमा सुरक्षित वापस बिलासपुर पहुंच जाएगी। जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क इन्वेस्टिगेशन टीम के पास बदमाश लड़की मुस्कान का मोबाइल नंबर भी है। हमने कई महत्वपूर्ण एवं गोपनीय जानकारी पुलिस को दे दी है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

