सीएमडी कॉलेज के सामने पॉश कॉलोनी से लगे बेशकीमती सरकारी जमीन के फर्जी कागजात बनाए थे एन पी गवेल। इसी जमीन में कब्जे को लेकर हो सकता है लैंड गैंगिंग से खतरनाक वारदात : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]
1 min read
बिलासपुर (20 जनवरी 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] हत्या, मारपीट, एवं खुलेआम चाकूबाजी, सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर गैंगवार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी नाराज दिखे। उच्च पुलिस अधिकारियों को श्री बघेल ने तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा उसका फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों में बेचने के मामले में बिलासपुर अव्वल है। मोपका के सरकारी जमीनो के फर्जी कागजात बनाकर उसे करोड़ों में बेचा गया है। और भू माफियाओं के इस अवैधानिक क्रियाकलापों के संबंध में शिकायत करने वालों का या तो मर्डर हो गया है या गुंडों ने उन पर घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बिलासपुर शहर एवं आसपास के जमीनों के फर्जी कागजात बनाने के लिए तत्कालीन तहसीलदार नारायण प्रसाद गवेल को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए। जमीन के फर्जीवाड़े में भू माफिया तो करोड़ो कमा लिए परंतु इन भू माफियाओं के चक्कर में पड़कर जो जमीन खरीदने हैं आम जनता उसकी परेशानी को अभी भी झेल रहे है। कल मुख्यमंत्री खपरी रेस्ट हाउस में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में बढ़ते अपराध का कारण जमीनों के कब्जे से उपजी आक्रोश और उसके पश्चात लैंड गैंगिंग की घटनाएं है। शहर के भूमाफिया अपने साथ कीमती कार में गुंडों बदमाशों को लेकर शहर एवं आसपास खाली पड़े सरकारी जमीनों की रेकी करते हैं। और उन्हें चिन्हांकित कर उस पर अवैधानिक रूप से कब्जा करने की प्रवृत्ति हावी हो रही है और इसी तरह के क्रियाकलाप से हत्या, गैंग वार वगैरह हो रहे है। अभी शहर में एक बड़ी वारदात होने की संभावना है। सीएमडी कॉलेज के सामने स्थित एक पॉश कॉलोनी है उनके सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर भू माफियाओं की नजर लग गई है। आज उस पर अवैधानिक रूप से कब्जा करने के लिए जमीन पर बुलडोजर से समतलीकरण किया जा रहा है। उसके पश्चात इस सरकारी बेशकीमती जमीन को करोड़ों के भाव में बेच कर उस पर कांप्लेक्स बनाने की योजना है। इधर दूसरी भू माफिया की टीम इसका विरोध कर रही है। अभी तो काम रुक गया है परंतु दोनों भूमाफिया के गुटों में गुपचुप षड्यंत्र चल रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बेशकीमती सरकारी जमीन का फर्जी कागजात तत्कालीन तहसीलदार एन पी गवेल ने ही बना कर दिया था। शहर में बढ़ते अपराध हत्या की वारदात एवं गैंगवार को रोकने के लिए पुलिस कुछ पुराने भू माफियाओं को गिरफ्तार करें और जो भू-माफिया धारा 307 जैसे अपराध के बाद भी पुलिस के कमजोर डायरी या चालान के कारण जमानत पर घूम रहे है उनकी जमानत निरस्त करने का प्रयास करें। और कुछ भूमाफिया के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

