नीरतु निवासी विद्युत मंडल कर्मी सुखनाथ पटेल रहस्यमय ढंग से लापता। इसके मोबाइल नं 9098159586 का लास्ट लोकेशन एनटीपीसी कोरबा एसबीआई : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]
1 min read
बिलासपुर (08 फरवरी 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] विद्युत मंडल मुंगेली में कार्यरत एवं बिलासपुर के नीरतू निवासी 44 वर्षीय सुखनाथ पटेल विगत 13 जनवरी 2023 से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। लापता सुखनाथ पटेल विवाहित है। एवं उनकी पत्नी अपने पति के इस तरह एकाएक लापता होने से अत्यधिक परेशान है। थाना तखतपुर में सुखनाथ पटेल के लापता होने के संबंध में उनके परिजन सुखनाथ के कुछ संदेहास्पद मित्रों के विषय में भी जानकारी दी परंतु अभी तक सुखनाथ पटेल के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। यह जानकारी आ रही है कि सुखनाथ पटेल किसी से 7 लाख रुपए उधार अपने सरकारी नौकरी के बल पर लिया था। काफी रकम लौटाने के बाद भी ब्याज में पैसा देने वाला व्यक्ति काफी परेशान कर रहा था। लापता सुखनाथ पटेल के परिजनों का यह कहना है कि 11 जनवरी 2023 को मुंगेली के कलेक्ट्रेट के सामने सुखनाथ पटेल मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अपने मोटरसाइकिल में सुखनाथ पटेल अपने एक दोस्त सोनू पटेल के साथ कहीं जा रहे थे। मुंगेली कलेक्ट्रेट आने के पहले ही सोनू पटेल बाइक रुकवा कर उतर गया था। और 15 मिनट बाद सुखनाथ पटेल की बाइक एक्सीडेंट हो गई। दुर्घटना करने वाले वाहन का आज तक पता नहीं चला। सुख नाथ पटेल के परिजनों का कहना है कि मोटरसाइकिल दुर्घटना प्लांट किया गया था। मुंगेली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। वर्तमान में लापता सुखनाथ पटेल का मोबाइल बंद है। और उसके लापता हुए एक महा हो रहे हैं। जिससे परिजन काफी परेशान है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

