मोपका का यह रहस्यमय मकान। प्रदेश के सबसे बड़े गांजा तस्कर मोपका निवासी हरीश साहू का है। कई ड्रग पैडलर इस मकान के आसपास घूमते देखे गए : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]
1 min read
बिलासपुर (09 फरवरी 2023 )[तपन गोस्वामी द्वारा ] नए एसपी संतोष कुमार सिंह के आते ही पुलिस नशे के व्यापार में जबरदस्त फील्डिंग लगाई। शहर हो या शहर से लगे थाने प्रतिदिन लाखों रुपए के गांजे एवं नशे की मेडिकल फॉरमेशन सिरप पकड़े जा रहे हैं पुलिस बाहर से आ रहे गांजे को तो पकड़ रही है । परंतु शहर के अंदर भी गांजे का भरपूर स्टॉक होने की संभावना है। पुलिस को पुराने बड़े गांजा व्यापारियों के गतिविधियों पर भी नजर रखने की आवश्यकता है। ऐसे ही एक शहर ही नहीं बल्कि राज्य का बड़ा गांजा तस्कर है हरीश साहू। जो कई बार गांजे के बड़े कंसाइनमेंट के साथ पकड़ा गया था। तखतपुर में 90 लाख से ऊपर एवं सिरगिट्टी में वाहन एवं गांजे के करोड़ों रुपए के कंसाइनमेंट के साथ पकड़ा गया था। परंतु पुलिस के कमजोर इन्वेस्टिगेशन एवं कमजोर चालन के कारण जल्द ही हरीश साहू जेल से बाहर निकल आया। हरीश साहू का भाई भी एक बड़ा गांजा तस्कर है मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार मार्ग में वह एक भव्य मकान में रहता है । और उसकी पूरी संपत्ति गांजे के अवैध कमाई से ही है। गांजा तस्कर हरीश साहू का मोपका का मकान बाहर से बंद रहता है परंतु बगल के रास्ते से गांजे की तस्करी करता है। पहले हरीश साहू के इसी मकान से करोड़ों रुपए की गांजे का स्टॉक रहता था। एक तरह से हरीश साहू अपने इस मकान का उपयोग गांजे के डंपिंग यार्ड के रूप में कर रहा था। परंतु अभी जेल से छूटने के बाद चोरी-छिपे गांजे का काम कर रहा है। और संदेह है कि मोपका के इस मकान से हरीश साहू पुनः गांजे की बिक्री का काम कर रहा है। तभी एकाएक गांजे का हेवी कंसाइनमेंट पकड़े जा रहे हैं। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

