सावधान मकान मालिक गण अपने किराया दारों की जानकारी अपडेट रखें। सिविल लाइन पुलिस की होगी दस्तक : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]
1 min read
बिलासपुर (13 मार्च 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] गोंड पारा के दीपक ज्वेलर्स डकैती कांड, उसलापुर के सती श्री ज्वेलर्स डकैती कांड, बहुचर्चित कुख्यात संजू त्रिपाठी हत्याकांड, आसमा सिटी वकील अंसारी हत्याकांड सहित अन्य गंभीर वारदातों से शहर थर्रा उठा था। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले शहर या शहर के बाहर किराए का मकान लेकर रह रहे थे। उसलापुर के सती श्री ज्वेलर्स की दुकान मे कट्टे से दुकान मालिक पर गोली चला कर गंभीर रूप से घायल कर सोने के गहने लूटने की घटना को दुकान मालिक एवं उनके कर्मचारी हालाकी नाकाम कर दिया था परंतु इस गंभीर वारदातों अंजाम देने वाले शहर में ही किराए के मकान में अपने फर्जी नाम से रह रहे थे। और एक ठेले वाले की निशानदेही पर पुलिस इन बदमाशों को पकड़ा। सती श्री ज्वेलर्स में कट्टे से फायरिंग करने वाले राजू साव एवं मो मजहर अंसारी रांची पतरातु झारखंड निवासी था जो कि बिलासपुर में आकर अपने नकली नाम से रहते थे मकान मालिक ने इन बदमाशों की वेरिफिकेशन भी नहीं किया। इसी तरह से गोंड पारा स्थित दीपक ज्वेलर्स में दिन दहाड़े कट्टे से फायरिंग करते हुए डकैती की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कई साल से चांडीडीह में किराए के मकान में रहता था। उसने शहर में दो डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। परंतु गोंड पारा के बहादुर एवं साहसी नागरिकों ने डकैत को पकड़ लिया था और डकैती की घटना को असफल कर दिया था। शहर के सबसे चर्चित गैंगस्टर संजू त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रसीन गुप्ता एवं चार अन्य काफी समय से अमेरी स्थित एक मकान में रहकर पूरे हत्याकांड की ब्लू प्रिंट तैयार की थी। शहर में जितने भी गंभीर वारदात की घटनाएं घटित हुई सभी बदमाश यहां किराए का मकान में रहते थे। आसमा सिटी निवासी कथित बिल्डर वकील अंसारी भी शहर में घटित दो चर्चित घटनाओं में शामिल थे। परंतु कुछ दिन पहले उसकी हत्या हो गई। उसकी डीकंपोज्ड बॉडी केशकाल की घाटी में पाई गई। अब डीएनए टेस्ट से ही उसके बॉडी का आइडेंटिफिकेशन होगा। जब इतनी बड़ी घटना घटित हो गई तो आसमा सिटी वाले को पता चला इतना बड़ा अपराधी उनका पड़ोसी था। बिलासपुर के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गंभीरता से शहर में घटित गंभीर अपराधों का विश्लेषण किया तो उन्हें पता चला कि गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले प्रायः सभी बदमाश शहर में ही किराए के मकान में रह रहे थे और पुलिस वहीं से इन्हें गिरफ्तार की। तो अब पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देश पर शहर एवं शहर के बाहर किराए के मकानो में रहने वाले किरायेदारों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाने का निर्णय लिया गया है। इसकी पहली जिम्मेदारी सिविल लाइन पुलिस को सौंपी गई। सबसे पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की टीम बृहस्पति बाजार में ठेले लगाकर व्यवसाय करने वालो की जानकारी लेनी शुरू की। तो सभी अन्य प्रांतों से यहां आकर व्यवसाय करना बताया। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने सभी ठेले वालों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया। इसके बाद मकान मालिकों से किरायेदारों की जानकारी ली जाएगी। कल सिविल लाइन पुलिस जिस इंटर स्टेट मोबाइल चोर गिरोह को पकड़ा उसमें कि 3 सदस्य जांजगीर एवं बिलासपुर किराए के मकान में रहते थे। उनसे काफी चोरी का मोबाइल जप्त की गई। शहर में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अत्यंत आवश्यक है। इस कारण मकान मालिक अलर्ट रहें कभी भी पुलिस उनके निवास पर पहुंच सकती है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

