बिलासपुर रेल मंडल के रूट रिले केबिन के टेक्निकल फॉल्ट? कोयला बैगन ओवर शूट 2 गाड़ियों के आमने-सामने भयानक टक्कर। लोको पायलट राजेश प्रसाद की मौत एवं छह गंभीर घायल : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]
1 min read
बिलासपुर (19 अप्रैल 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] बिलासपुर रेल मंडल के रूट रिले केबिन में टेक्निकल फॉल्ट के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर कटनी रेल खंड पर आज सुबह एसईसीएल के सिंहपुर माइन्स से कोयला लोड करके आ रही बैगन सिग्नलिंग फॉल्ट के कारण ओवरशूट हो गया। और एक दूसरे खड़ी मालगाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे लोको पायलट राजेश प्रसाद की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। साथी अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए । इस घटना के बाद बिलासपुर कटनी की ओर जाने वाली 10 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। बिलासपुर से रिलीफ ट्रेन अधिकारियों एवं साजो सामान के साथ रवाना कर दिया गया। एक रेलवे अधिकारियों का दल भी गया हुआ है जोकि इस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच कर जीएम को रिपोर्ट देंगे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क ) 

