सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अभिषेक नगर फेस 1 में बड़ी चोरी का मामला। वन विभाग के ठेकेदार सरोजिनी साहू को मालूम था उनके घर से 41 लाख 25 हजार एवं बेशकीमती सोने के जेवर गायब है। रकम पुलिस से छुपाई थी। 41 लाख में कई बन अधिकारियों की ब्लैक मनी भी है। रुकमणी को पता था ब्लैक मनी कहां है : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]
1 min read
बिलासपुर (23 मई 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] रविवार 21 मई 2023 को अभिषेक नगर फेस वन में रहने वाली सरोजिनी साहू ने सिविल लाइन थाने में यह रिपोर्ट लिखाई की वे अपने बच्चों के साथ वाटर पार्क घूमने गई थी। और घर आकर देखी की अज्ञात चोरों द्वारा सोने के गहने और 25 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई एवं खोज बीन शुरू हुई। यहां आपको हम बता दे की सरोजनी साहू वन विभाग में ठेके दार है। और ठेकेदारी में कई करोड़ रुपए कमाए है। कई वन अधिकारी गोपनीय रूप से सरोजनी साहू के बिजनेस पार्टनर है। बन विभाग में सरोजनी साहू का इतना जलवा है कि कभी भी इनका पेमेंट नहीं रुकता। वन विभाग के कई बड़े अधिकारियों का ब्लैक मनी भी इनके पास रहता है। हमारी न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम घटना स्थल में जाकर जानकारी प्राप्त की तो मामला कुछ और ही निकला। इनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने हमें बताया कि रविवार को सरोजिनी साहू अपने बच्चों के साथ वाटर पार्क घूमने निकले थे। तो इसके कुछ ही देर बाद उनकी बहन रुकमणी कुछ लोगों के साथ आई और इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। पुलिस को सरोजिनी साहू ने अपनी बहन रुकमणी के आने की बात छुपाई थी। क्योंकि सरोजिनी साहू को इसी बात का डर था जो हुआ। वास्तव में सरोजनी साहू एवं रुकमणी दोनों सगी बहन है। रुकमणी को अपनी बहन सरोजनी साहू के अवैध कमाई और अन्य विषय में अच्छी तरह से पता था। और यह भी पता था कि उसकी बहन ब्लैक मनी कहां रखी है। और दिनांक 21 मई 2023 को अपने साथियों के साथ आकर उसी ब्लैक मनी 41 लाख पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ता स्वयं पुलिस को 41 लाख रुपए चोरी होने की बात छुपाई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज इस अजीबोगरीब चोरी का खुलासा करते हुए रुकमणी साहू, शिव दीप, गोलू कश्यप एवं राजेंद्र कश्यप को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। आरोपी गण इस चोरी के प्रकरण में एक बिना नंबर के नीली बुलेट मोटरसाइकिल का उपयोग किया जिसे जब्त किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को पीछा करते हुए ग्राम सेलर के एनीकेट पास सबसे पहले सूरज विश्वकर्मा, विष्णु श्रीवास और किशोरीलाल बंजारे को पकड़ा था उसके बाद ही सारे प्रकरण का खुलासा हुआ। पुलिस इस बात का पता कर रही है की वन विभाग के ठेकेदार शिकायतकर्ता सरोजिनी साहू के पास इतनी रकम कहां से आ गई। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

