Recent Posts

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर सौरभ कुमार ने दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात की और समस्याओं से रूबरू हुए। मोपका की पार्षद कु नंदिनी दर्वे ने हायर सेकेंडरी स्कूल का मुद्दा उठाया : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (18 जुलाई 2023) [तपन गोस्वामी द्वारा ] कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें कुछ का त्वरित निराकरण किया गया है। एवं कुछ अन्य प्रकरणों पर आवश्यक जांच के बाद निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार को कोटा ब्लॉक से ग्राम पंचायत सीस के आश्रित ग्राम जनकपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक शाला भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। जिसके कारण बरामदे में कक्षाएं संचालित होती है। साथ ही गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भी भवन नहीं है। जिसके कारण अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए स्कूल भवन की मरम्मत और नवीन आंगनबाड़ी भवन की मांग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। शहीद हेमू कलानी नगर के निवासियों ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी की जानकारी देते हुए कहा कि यहां बिजली, पानी, सड़क इत्यादि की मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कलेक्टर ने इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम बिल्हा को निर्देशित किया। लख राम निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने खुटाघाट के मुख्य नहर की खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी का मुद्दा उठाया। पार्षद कु नंदिनी दर्वे ने मोपका हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन हो गया है। लेकिन उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 11वी कक्षा में प्रवेश नहीं मिल रहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रों की समस्या का त्वरित निराकरण करने हेतु आदेशित किया। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नेटवर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *