Recent Posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर छ.ग. जनसंपर्क अधिकारी संघ ने खुशी जाहिर की। कर्मचारियों के डी ए एवं एचआरए में सम्मानजनक वृद्धि के लिए संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (20 जुलाई 2023) [तपन गोस्वामी द्वारा ] मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छ.ग. जनसंपर्क अधिकारी संघ ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संघ ने शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी ए और एच आर में जो सम्मानजनक वृद्धि की गई यह कर्मचारियों के हित के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए कर्मचारियों के विशेष सौगात के लिए पूरे राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणा की गई मुख्यमंत्री ने 4% दिए वृद्धि, सातवें वेतनमान के आधार पर बी श्रेणी के शहरों के के लिए 9% और सी एवं अन्य शहरों को 6% विचार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस आरक्षको को 8 हजार रुपए के किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त संचालक जवाहरलाल दरियो, जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली, संघ के सदस्य धनंजय राठौर, जितेंद्र नागेश, नितिन शर्मा, मनोज सिंह, डॉ दानेश्वरी सभाकर, श्रीमती नूतन सीदार, ओपी डेहरिया, विष्णु वर्मा, सुजीत सिंह, कमलेश साहू सहित छ ग जनसंपर्क अधिकारी संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *