*डब्लू सी एल एवं एस ई सी एल दोनों कोल कंपनी के जॉइंट सीएमडी होंगे जेपी द्विवेदी। आज एस ई सी एल मुख्यालय पहुंचकर श्री द्विवेदी ने प्रभार ग्रहण किया। फुल फ्लैश सी एम डी आने तक श्री द्विवेदी चार्ज पर रहेंगे : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*
1 min read
बिलासपुर (01फरवरी 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नागपुर के सीएमडी जयप्रकाश द्विवेदी को एसईसीएल सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इस संबंध में आदेश कोयला मंत्रालय द्वारा जारी किया गया। श्री द्विवेदी नियमित सीएमडी की नियुक्ति होने तक इस प्रभार में रहेंगे। जेपी द्विवेदी ने आज मुख्यालय बिलासपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किए। उनके मुख्यालय पहुंचने पर निदेशक मंडल, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं विभाग प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। सिक्योरिटी विभाग द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। नवनियुक्त सीएमडी श्री द्विवेदी ने आज विभाग प्रमुखों की बैठक भी ली। नवनियुक्त सीएमडी श्री द्विवेदी वर्तमान में डब्लू सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत है। इससे पहले वे डब्लू सी एल के निदेशक ( तकनीक ) के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वे सिंगरौली कोल कंपनी लिमिटेड के बोर्ड में भारत सरकार के नामित निर्देश के रूप में भी पदस्थ थे। श्री द्विवेदी को कोयला उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों में मेगा लेवल ओपन कास्ट के साथ साथ भूमिगत कोयला खदानों के संचालन का कार्य अनुभव है। उन्होंने आईआईटी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से खनन विज्ञान में इंजीनियरिंग करने के बाद एक खनन इंजीनियर के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने एस ई सी एल में 28 साल, ई सी एल में 4 साल और एन सी एल में 3 साल तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। श्री द्विवेदी को सभी प्रकार की कोयला खनन प्रौद्योगिकी, ओपन कास्ट भूमिगत खदानों में लॉन्ग वॉल माइनिंग, कंटीन्यूअस माइनर जैसी आधुनिक तकनीको के साथ-साथ पारंपरिक भूमिगत खदानों में केबिंग और स्टोइंग बिधियो काव्यापक अनुभव है। श्री द्विवेदी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर द्वारा सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर पुरस्कार और सी आई एल द्वारा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र महाप्रबंधक का व्यक्तिगत उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

