*शहर सरकार बनने की तैयारी पूर्ण। मुंगेली नाका ग्राउंड सज धजकर तैयार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे कार्यक्रम में। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला मंच की बढ़ाएंगे शोभा। बीजेपी कार्यालय में आज महापौर एवं पार्षदों को आमंत्रित किया गया था ; तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*
1 min read
बिलासपुर (27 फरवरी 2025)[तपन गोस्वामी द्वारा] आखिर वह लम्हा आ ही गया जब कल अर्थात 28 फरवरी 2025 से नए शहर सरकार अपना कार्यभार संभालेंगे। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए मुंगेली नाका स्थित मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। उनके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मंच की शोभा बढ़ाएंगे। सन 2025 में आयोजित नगर निकाय चुनाव के महापौर पद के लिए पूजा विधानी सहित 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद भी कल शपथ लेंगे। कार्यक्रम 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। कल के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में आज महापौर सहित सभी भाजपा पार्षदों को आमंत्रित किया गयाथा। नवनिर्वाचित पार्षदों से मुख्यमंत्री के आगमन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर बिंदुवार चर्चा कर मार्गदर्शन दिए गए। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका चौक में संपन्न होगा। पार्षदों को अपने वार्डों से भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल और दीपक सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया। बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी और पार्षदों ने सम्मानजनक जीत हासिल कर पार्टी को गौरवान्वित किया। इससे खुशी के मौके पर पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और कर्ताओं को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, अशोक बिधनी, शैलेंद्र यादव, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, देवेंद्र पाठक, अजीत सिंह भोगल, जुगलअग्रवाल, अरविंद बोलर, दिलीप कोरी, किरण टंडन, कुसुम कोसले, संजय सिंह, वैजयंती जोशी, रमेश पटेल, हेमंत मरकाम, नितिन पटेल, मीनाक्षी यादव, कार्तिक यादव, अंजनी कश्यप, संजय पांडे, कविता कंचन बाधवानी, महेश चंद्रिका पुरे, सुशील श्रीवास्तव, सीमा टंडन, मंजीत गोस्वामी, गणेश रजक, रंगा नादम, दीपक साहू, आशीष गुप्ता, दिनेश देवांगन, दुर्गा सोनी, मोती गंगवानी, लक्ष्मी यादव, सुब्रत दत्ता, बल्लभ राव, अमर दास बंजारे, राकेश वर्मा, जय बाधवानी, रूपाली गुप्ता, रेखा पांडे, आंचल दुबे, प्रकाश यादव एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।(ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर नेटवर्क)

