Recent Posts

*एसईसीएल विजिलेंस सेल ने लॉन्च किया जटायु डैशबोर्ड। भ्रष्टाचार के खिलाफ क्विक एक्शन के साथ ही जटायु डैशबोर्ड विभिन्न नियम, सर्कुलर, एस ओ पी पर रहेगी जासूसी नजर। सीएमडी जेपी द्विवेदी ने जटायु डैशबोर्ड को किया क्लिक : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बिलासपुर (07 मार्च 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] महान महाकाव्य रामायण में जटायू सतर्कता, कर्तव्य और धर्म के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक थे। न्याय और सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण से प्रेरित होकर एसईसीएल सतर्कता प्रणाली विभाग में जटायू डैशबोर्ड विकसित किया है। जो कार्य संबंधी चुनौतियों को हल करने के लिए वन स्टॉप समाधान प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगा। एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित महाप्रबंधक समन्वयबैठक में सीएमडी जेपी द्विवेदी द्वारा एसईसीएल डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया। सतर्कता एवं सिस्टम भाग के संयुक्त प्रयास से विकसित इस ऑनलाइन डैशबोर्ड को कोल इंडस्ट्रीज से जुड़े विभिन्न नियम, सर्कुलर, एस ओ पी आदि का संकलन किया गया है। इस पहल से एसईसीएल कर्मियों को कामकाज से जुड़े विभिन्न नियम एवं दिशा निर्देश एक ही जगह उपलब्ध हो सकेंगे तथा नॉलेज अपडेट के माध्यम से निवारक सतर्कता अर्थात प्रीवेंटिव विजिलेंस को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान निदेशक तकनीकी एन फ्रैंकलिन जय कुमार, निदेशक कार्मिक वीरांची दास, निदेशक वित्त डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं संचालन क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विवाह विभाग अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। टीम द्वारा ए आई संचालित चैट बाट कोने एकीकृत करके जटायू डैशबोर्ड को और बेहतर बनाने की कल्पना की गई है जो अधिकारियों के सवालों के लिए एक विश्वसनीय, त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करेगा। आने वाले दिनों में ए आई चैट बाट को टेंडरिंग, अनुबंध प्रबंधन, भूमि और पुनर्वास, फाइनेंस, मानव संसाधन और प्रमुख परिचालन क्षेत्र में संबंधित अवसर पूछे जाने वाले सवालों के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *