*अवैध शराब, अवैध निर्माण, गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों पर कलेक्टर अवनीश शरण की है जासूसी नजर। घुटकू के केदार लोनिया का अवैध मकान बुलडोजर से हुए ध्वस्त। मोपका क्षेत्र में कुछ हिस्ट्रीशीटरो के अवैध निर्माण पर जल्द चलेगी बुलडोजर : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ]*
1 min read
बिलासपुर (03 मार्च 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] जिला प्रशासन ने अब यह तय कर लिया है कि शहर एवं शहर से लगे गांव में जो अवैध धंधे फल फूल रहे हैं उनके पीछे गुंडे बदमाशों एवं हिस्ट्री शीटरो के वर्षों से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बनाया हुआ मकान एवं गोदाम है। इसी मकान एवं गोदाम में अवैध कारोबार, अवैध शराब का निर्माण सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों का संचालन होता आ रहा है। शहर से लगे मोपका, कोनी, बहतराई, खमतराई, चिल्हाटी मोड़ में भी गुंडे बदमाशों द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर भव्य मकान एवं गोदाम बना लिए हैं। पिछले माह शहर से लगे लोखंडी गांव में अवैध रूप से हथ भट्टी में बनाए गए महुआ शराब पीने से 7 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस काम में घुटकु के केदार लोनिया की संगलिप्तता सिद्ध हो गई थी और उसी दिन से वे प्रशासन के टारगेट में आ चुके थे। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया केदार लोनिया का मकान बुलडोजर से धराशाई कर दिया गया। वास्तव में कुख्यात शराब कोचिया केदार लोनिया कुछ साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान एवं गोदाम बना लिया था। इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में किया जा रहा था। इस जगह पर अवैध रूप से शराब पिलाने का भी काम किया जाता रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिलासपुर तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से डहा दिया। कुख्यात केदार लोनिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट सहित चार गंभीर अपराध दर्ज है। वर्तमान में वह जेल में निरुद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन कोचिया चिन्हित किए गए हैं। उनके विरुद्ध भी अगले दिनों में करवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना कोनी के प्रभारी नवीन देवांगन, राजस्व निरीक्षक होमेस्वर प्रसाद सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

