Recent Posts

*नेशनल लोक अदालत में रिकॉर्ड 34 लाख से अधिक प्रकरणों का निपटारे के साथ ही कुल 13 सौ करोड़ रुपए का अवार्ड पारित हुआ। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही श्री गणेश किया नेशनल लोक अदालत का : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ]*

1 min read

बिलासपुर (08 मार्च 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] आज रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य नेशनल लोक अदालत में अभूतपुर सफलता हासिल की। रिकॉर्ड 34 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 13 सौ करोड रुपए का अवार्ड पारित किया गया। रायपुर के जिला न्यायालय में आयोजित वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा
द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने शुभकामनाएं दी। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ राज्य में न्याय की दुनिया में ऐतिहासिक कदम रखते हुए मोहल्ला लोक अदालत के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सही मायने में मुख्य न्यायाधीश ने आप की अदालत आपके द्वारा कहावत को चरितार्थ कर दी। इससे गरीब आदमी को भी आसानी से न्याय उपलब्ध हो पाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के अनुरोध पर जिला न्यायालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य न्यायाधीश ने सभी को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की भी शुभकामनाएं दी। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने महिलाओं के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आज महिलाओं की धरती से लेकर अंतरिक्ष तक सभी क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाहै। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत पक्षकारों को अपना प्रकरण शीघ्र निराकरण करने का एक मंच प्रदान करती है। उनके विवादों का शीघ्र निराकरण हो सकता है। मुख्य न्यायाधीश में इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारियों, लॉ प्रोफेशनलो को और पक्ष कारो से आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रयास करें। मुख्य न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत के खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्य, अधिवक्ता गण, बैंक एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधीगण, पक्ष कार गण , पैरा लीगल वालंटियर, समेत सभी हित धारकों का इस लोक कल्याण के कार्य में योगदान के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नेशनल लोक अदालत परिसर में ही लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया और उन्होंने हितग्राहियों को व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल। व-श्रम कार्ड प्रदत किया। इस नेशनल लोक अदालत में पूरे छत्तीसगढ़ में अदालत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़कर पक्षकारों को न्याय दिलाया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में भी लोक अदालत को भी वर्चुअल निरीक्षण किया गया एवं उसकी प्रगति की भी समीक्षा की गई। नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक समाप्ति पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय, प्रमुख सचिव विधि एवं विधाई कार्य विभाग, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ , प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के प्रतिनिधियों को इस लोक अदालत के सफलता के लिए आभार माना। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *