Recent Posts

*होली के अवसर पर लिया गया है निर्णय। जुम्मे की नमाज अब दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगी। शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की प्रशासन ने की अपील : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बिलासपुर (13 March 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] कल होली का पर्व है। और मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान का महीना भी चल रहा है। कल अर्थात 14 मार्च को होली का पर्व है। और साथ ही इसी दिन जुम्मा भी पड़ा है। और इस दिन मुस्लिम समाज मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करते है। किसी भी हालत में प्रदेश में माहौल खराब न हो और सांप्रदायिक सद्भाव बनी रहे इन सब बातों को देखते हुए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द के मद्दे नजर पूरे प्रदेश में ऐसा निर्णय लिया गया है। बोर्ड के सीईओ एस ए फारुकी ने पत्र जारी किया। पत्र में मुस्लिम भाइयों से कहा गया कि होली का त्यौहार और जुम्मा एक ही दिन है। आम दिनों में जुम्मे की नमाज दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच अदा की जाती है। 14 मार्च को होली के त्यौहार, माहे रमजान और जुम्मे को देखते हुए मस्जिदों में नमाज का वक्त दोपहर 2:00 बजे से 3:00 के बीच रखा जाए। ताकि अमन सुकून और भाईचारा कायम रहे। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज राज ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज अदा करते हैं दोपहर 12:30 बजे जोहर की नमाज होती है। नमाजी नमाज अदा करने के लिए मस्जिद से निकलेंगे इस दौरान होली भी खेली जाएगी ऐसे में किसी से विवाद की स्थिति ना बने इसलिए नमाज की टाइमिंग बदली गई है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *