Recent Posts

*राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य ममता कुमारी ने महिलाओं के मुद्दे का संवेदनाशीलता के साथ निराकरण करने का दिए निर्देश। 48 प्रकरणों का हुआ निराकरण। सखी वन स्टॉप सेंटर, बालिका गृह, वृद्ध आश्रम, और कामकाजी महिला हॉस्टल का किया निरीक्षण : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बिलासपुर (24 मार्च 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आज महिलाओं से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की। 48 प्रकरणों की जनसुनवाई हुई जिसमें कुछ प्रकरणों का त्वरित निराकरण भी कियागया। और लंबित प्रकरणों का निराकरण करने पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया। श्रीमती ममता ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं के मुद्दों पर संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्रता से कार्य करते हुए उन्हें राहत प्राप्त करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह, और एडीएम ए कुरुबंसी उपस्थित थे। पुलिस लाइन के चेतना हाल में आयोजित जनसुनवाई में जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली सहित कुल चार जिलों से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई हुई। कुल 48 प्रकरण जनसुनवाई में शामिल किए गए थे। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की और कुछ प्रकरणों का त्वरित निराकरण भीकिया। उन्होंने संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों से प्रकरणों के निराकरण की दिशा में किए गए कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की महिलाओं से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ममता ने पुलिस अधिकारी यदि मामलों की गंभीरता से जांच और कार्रवाई करें तो प्रकरण का निराकरण शीघ्रता से हो जाएगा। जनसुनवाई के बाद प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना सहित कई मामलों के आयोग के पास आए हैं जिनके त्वरित निराकरण की दिशा में आयोग द्वारा पहल की गई है। सुनवाई में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला केसरिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य का स्वागत किया। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *