*हरीश दुहान होंगे एसईसीएल के नए सीएमडी। केंद्र सरकार ने जारी किए हैं आदेश : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*
1 min read
बिलासपुर (26 मार्च 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] केंद्र सरकार ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( एसईसीएल ) के नए चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी ) की नियुक्ति कर दी है। हरीश दुहान जो कि वर्तमान में सेंट्रल कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में डायरेक्टर (टेक्निकल/ ऑपरेशंस ) के पद पर है को एसईसीएल के सीएमडी के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 25 मार्च 2025 से प्रभावी हो गई है। श्री दुहांन की एसईसीएल में नियुक्ति अवधि 31 मार्च 2028 तक होगी। इस नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार की मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ( एसीसी ) ने अपनी मंजूरी दी है। हरीश दुहान को एसईसीएल के सीएमडी के रूप में नियुक्ति करने के लिए कोयला मंत्रालय ने प्रस्ताव भेजा था और इसके पश्चात एसीसी मैं इसकी मंजूरी दी है। हरीश दुहान की नियुक्ति से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड को मजबूत नेतृत्व मिलेगा और कंपनी विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

