छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने 5000 की भर्ती करने का निर्णय लिया है।
1 min read
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने 5000 की भर्ती करने का निर्णय लिया है। शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर को होंगी।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।

