*मोदी की गारंटी को दिल्ली के दिल वाले वोटरों ने ईवीएम में उतार दी। दिल्ली जीतने की खुशी बीजेपी के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता के कारण दिल में दबा ली है। 15 फरवरी को होगा खुशियों का महा विस्फोट। निकाय चुनाव में दिल्ली का असर भाजपा प्रत्याशियों की होगी जबरदस्त जीत : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ]*
1 min read
बिलासपुर (09 फरवरी 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] पूरे छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पहले टिकट के लिए दौड़ धूप करते नजर आए। और उसके पश्चात टिकट मिलने पर चुनाव की तैयारियो में जुटे। इस बीच चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस टिकट वितरण को लेकर कुछ असंतोष जरूर रहा। परंतु बाद में सब ठीक-ठाक होते नजर आया। जहां तक सवाल है कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का तो उन्हें पिछले 5 सालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए कार्यों का भरोसा है। इधर राज्य में प्रायः सभी नगर निगमों में कांग्रेस का कब्जा रहा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस को लगा कि उनके समर्थित नगर निगमों में पदस्थ महापौर एवं पार्षद सत्ता सीन रहने के दौरान ही निगम चुनाव कराए जाएंगे। और जिसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। इधर प्रदेश की जनता को सुगबुगाहट निगम चुनाव के लेकर बढ़ती ही जा रही थी। इधर निगम की 5 साल का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर था। अचानक कैबिनेट की एक विशेष बैठक लेकर निगम चुनाव को कुछ आगे बढ़ाते हुए निगम के महापौर के कार्यकाल के समाप्ति के दिन ही कहीं कलेक्टरों को तो कहीं जिला पंचायत के सीईओ को निगम के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। और कुछ दिन बाद ही प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा करते हुए आदर्श आचार संहिता लगा दिया गया पिछले 5 साल सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पूरी तरह निगम चुनाव में बेहतर परिणाम के प्रति आश्वस्त है। इधर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगना इसलिए भी है कि क्योंकि पहले विधानसभा और बाद में लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत उन्हें मिला था। परंतु निगम चुनाव को लेकर नेता एवं कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में मे थी। इस बीच दिल्ली चुनाव की घोषणा हुई वहां सिर्फ एक ही बात थी वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और घोषणा भी मध्यम वर्गीय परिवारों के उत्थानों एवं आर्थिक सहयोग के तहत अनेक योजनाएं और इनकम टैक्स में भारी राहत। और इसका जबरदस्त असर हुआ बीजेपी 27 सालों बाद दिल्ली के सत्ता में आई। और इसका असर छत्तीसगढ़ के स्थानीय निकाय चुनाव में भी दिखेगी। भाजपा प्रत्याशियों की थोड़ी बहुत कमी मोदी की गारंटी दूर कर देगी। परंतु इतना जरूर है कि अब भाजपा की जीते हुए महापौर एवं पार्षद कोई लापरवाही नहीं कर पाएंगे। उन्हें सिर्फ जनता के लिए ही काम करना होगा। हर महीने उनकी रिपोर्ट कार्ड रायपुर जाएगी। इधर बिलासपुर निगम चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन था भाजपा के नेताओं को कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल मिलाकर पूरे राज्य में 15 फरवरी का दिन दिल्ली जीत एवं निगम चुनाव जीतने की खुशियों का महा विस्फोट होगा। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

