Recent Posts

*नगर निगम सभापति एवं अपील समिति का निर्वाचन पं देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में होगा 8 मार्च को। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी अवनीश शरण ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बिलासपुर (05 मार्च 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] नगर पालिक निगम बिलासपुर के अध्यक्ष ( स्पीकर) और अपील समिति के निर्वाचन की घोषणा कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी अवनीश शरण ने जारी की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 18 के अंतर्गत अध्यक्ष ( स्पीकर ) तथा नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 403 (4) के अंतर्गत अपील समिति के चार सदस्यों के निर्वाचन हेतु दिनांक 8 मार्च 2025 को दोपहर 3:00 बजे से देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) बिलासपुर में नगर निगम बिलासपुर का प्रथम सम्मेलन कलेक्टर द्वारा आहूत किया गया है। इस सम्मेलन में निर्वाचित महापौर/निर्वाचित पार्षदों द्वारा सभापति का निर्वाचन सामान्य मतदान से तथा अपील समिति के चार सदस्यों का निर्वाचन अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना सभी पार्षदों को दिन दे दी गई है। 8 मार्च को अध्यक्ष और अपील समिति के चार सदस्यों के निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से 3:30 बजे तक पीठासीन अधिकारी द्वारा सम्मेलन में अध्यक्ष के निर्वाचन की कार्रवाई का विवरण पेश करेंगे। दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। शाम 5:00 से बजे से 5:30 बजे तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी। शाम 5:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक मतदान और शाम 6:30 बजे से मतगणना एवं परिणाम कीघोषणा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन एवं सम्मेलन समाप्ति की घोषणा की जाएगी। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *