Recent Posts

*महापौर एवं पार्षदों का भाग्य ईवीएम में बंद। नगर निकाय चुनाव में शहर के नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाई कोर्ट जस्टिस संजय अग्रवाल डीपी लॉ कॉलेज में, डिप्टी सीएम अरुण साव सेंट फ्रांसिस स्कूल में, विधायक अमर अग्रवाल मिशन स्कूल में, कलेक्टर, एसपी, निगम कमिश्नर, एस डी एम मिशन स्कूल में अपने मताधिकार का किया प्रयोग: तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बिलासपुर (11 फरवरी 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] [स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा के पश्चात पूरा प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियो में जुट गया था। प्रशासन एवं नागरिकों के सामने यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि स्थानीय निकाय चुनाव ईवीएम से होगा या बैलट पेपर से। क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने निगम चुनाव बैलट पेपर से करवाए थे। परंतु निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया कि निगम चुनाव ईवीएम से होगा। परंतु पंचायत चुनाव बैलट पेपर से ही होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही निगम चुनाव की तिथियो की भी घोषणा हो गई थी। बहुत कम समय में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई। आज निगम चुनाव संपन्न हुए जिसमें मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ चुनाव पर्व में भाग लिया। मतदाताओं में उत्साह देखते ही बनती थी। हाई कोर्ट की जस्टिस संजय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ डीपी विप्र लॉ कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव सेंट फ्रांसिस स्कूल, विधायक अमर अग्रवाल सपत्नीक मिशन स्कूल में। कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह, निगम कमिश्नर अमित कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी ने मिशन स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इधर पोलिंग टीम चुनाव संपन्न करा कर सुरक्षित वापस लौट आई है। बैलट बॉक्स सहित अन्य दस्तावेज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी के स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है। अब महापौर एवं पार्षदों का भाग्य का फैसला 15 फरवरी को होगा। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *